Sun. Aug 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनमत पार्टी चाहती है मधेश में मुख्यमंत्री और प्रदेश में कृषि और उद्योग मंत्रालय

 

 

काठमांडू, २८ मंसिर–

आम निर्वाचन के शुरुआत में किसी को अंदाजा नहीं था कि प्रदेश नम्बर २ के सप्तरी में चुनाव में इस तरह की उथल पुथल होगी । एक नई पार्टी जुड़ जाएगी । जी जनमत पार्टी की बात हो रही है इसबार के चुनाव में बहुत से नए चेहरे थे मैदान में । बहुत को अब बहुत सी आशाएं और उम्मीद है इन नए चेहरे से । हाँ हम और आप बखूबी जानते हैं कि सभी स्वार्थी है पहले खुद के लिए कुछ करेंगे , उसके बाद औरों की ओर ध्यान जाएगा । लेकिन इतना जरुर कहा जा सकता है कि नई सोच है तो कुछ बेहतर भी हो सकता है । अब परिणाम आ चुकी है । हम और देख सुन रहे हैं कि किस तरह की जोड़तोड़ हो रही है । अब मधेश प्रदेश यानी प्रदेश नम्बर दो में क्या सब हो सकता है या फिर किस पद की बात चल रही है ? सभी के दिमाग में चल रहा है कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा ? या फिर कृषि मंत्री कौन बनें तो यहाँ भी बहुत कुछ हो रहा है तो सभी अभी इसी दौड़ में शामिल हैं । जनमत पार्टी के अध्यक्ष सीके राउत सहित पार्टी के पदाधिकारी भी काठमांडू हाए हुए हैं । राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी के साथ ही सत्तारुढ़ और विपक्षी गठबन्धन के शीर्ष नेताओं के साथ अलग अलग मिल रहें हैं । और इस राजनीतिक भेटवार्ता के बाद जनमत पार्टी एक निष्कर्ष में पहुँची है कि कांग्रेस नेतृत्व के लोकतान्त्रिक वाम गठबन्धन के साथ ही सहकार्य करेंगे ।
अब जनमत क्या चाहती है तो जनमत की ईच्छा है दो मन्त्रालय पर
–कृषि और उद्योग । सूत्रों के अनुसार किसान के मुद्दा को हमने उठाया है इसलिए कृषि मन्त्रालय अगर हमें मिलता है तो यह हमारे एजेण्डा में फिट होता है । जनमत पार्टी का कहना है कि जनता की अपेक्षा अनुसार काम करने का अवसर होगा ।

यह भी पढें   सुखी व सफल और सार्थक जीवन की अमूल्य कुंजी मन की प्रसन्नता है : बिमल सर्राफ

यदि उद्योग मन्त्रालय का नेतृत्व मिलता है तो हम बन्द हुए उद्योगों को पुनः सञ्चालन कर सकते हैं या कृषि से सम्बन्धित नया उद्योग खोलने की हमारी योजना है । पार्टी का कहना है कि जो भी मंत्रालय हमें मिलेगा , हम कुछ न कुछ सुधार जरुर करेंगे ।
इसके साथ ही मधेश प्रदेश में मुख्यमन्त्री पद की भी मांग है २२ सांसद प्राप्त करने वाले पहले दल कांग्रेस भी मुख्यमन्त्री पद का दाबा कर रही है । कांग्रेस नेताओं ने जनमत पार्टी के नेताओं से सभामुख और कुछ मन्त्रालय लेने का प्रस्ताव रखा है ।
जनमत के नेताओं के अनुसार मधेश का नेतृत्व यदि पार्टी को मिलता है तो ऐसे में मुख्यमन्त्री कौन बनेगा ? यह तय नहीं हुआ है । वैसे तीन नाम सामने आ रहे हैं – उपाध्यक्ष बसन्त कुशवाह, सतिश सिंह और त्रिभुवन साह ।

यह भी पढें   प्रज्ञा प्रतिष्ठानों में नियुक्तियों पर भीम रावल ने उठाए सवाल

मधेश प्रदेश के ६४ प्रत्यक्ष सीट मध्ये ५८ में उम्मीदवारी देने वाली जनमत ने प्रत्यक्ष से ६ सीट जीती है । समानुपातिक से उसने ७ सिट प्राप्त किया । इस तरह कुल १३ सांसद सहित प्रदेशसभा के तीसरे दल के रुप में उभरी है जनमत पार्टी ।
जनमत को और भी सीट मिलती अगर सभी दल गठबंन कर नहीं आते तो । उन्हें अभी बहुत काम करना है । मुख्यमंत्री पद मिले या कोई और मंत्रालय । वो हर उस क्षेत्र में काम करने को तैयार है चाहे जो भी मिले । उन्होंने चुनाव में जाने से पहले ही कह दिया था हर घर एक रोजगार, शिक्षा, और स्वास्थ्य पर सबसे ज्यादा इस पार्टी का ध्यान रहगा । अगर हमें यह मिलता है तो हम काम करके दिखाऐंगे । आगे न जाने क्या होगा ? किसे क्या मिलता है ये तो समय ही बताऐगा । हम और आप तो इंतजार ही कर सकते हैं। हाँ इतना जरुर कह सकते हैं जो अच्छा करेगा वो दूर तक जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com