Fri. May 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वर्षमान पुन स्वदेश लौट रहे हैं

 

काठमांडू, ५ पुस –

मंसिर १६ गते को नेपाली चिकित्सकों के परामर्श में फलोअप उपचार के लिए चीन जाने वाले नेकपा माओवादी केन्द्र के उपमहासचिव वर्षमान पुन अनन्त आज स्वदेश आ रहे हैं ।
स्वास्थ्य में सन्तोष जनक प्रगति होने के बाद ही वर्षमान पुन वापस अपने देश अपराह्न १ बजे लगभग पहुँचेंगे । वंशाणुगत जण्डिश से पीडित पुन को चुनावी भागदौड़ के कारण ज्यादा बीमार हो गए थे । उनका सेनजेनस्थित थर्ड पिपुल्स् अस्पताल में उपचार हुआ है ।
उनके स्वास्थ्य में सन्तोष जनक सुधार है । नेपाल से जाते समय पुन को नींद नहीं आने, शरीर में खुजली, लगातार खांसी तथा खाने में अरुची और उल्लिटयों की शिकायतें थी । उपचार के बाद ये सभी शिकायतें कम हुई हैं ।
उपचार के लिए जाते समय पुन के शरीर में जण्डिस की मात्रा २७ बिन्दु था । हाल में यह बिन्दू घटकर १८ हो गया है । अब वो ठीक हैं । इसके पहले उन्होंने थाइल्याण्ड में और बाद में चीन में उपचार करवाया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *