नव निर्वाचित सांसद गण आज ले रहे हैं शपथ

काठमांडू, २२ दिसम्बर । नव निर्वाचित प्रतिनिधिसभा सदस्य आज पद तथा गोपनियता का शपथग्रहण कर रहे हैं । इसके लिए आज अपरान्ह १ बजे कार्यक्रम तय हुआ है । नयां बानेश्वर स्थित संसद् भवन में प्रतिनिधिसभा के जेष्ठ सदस्य पशुपति शमशेर जबरा उन लोगों को शपथग्रहण करा रहे हैं ।
राष्ट्रीय प्रजातन्त्री पार्टी की ओर से समानुपातिक सांसद् के रुप में निर्वाचित जबरा को राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने ने शपथ दिलाया है । संसद् सचिवालय के अनुसार शपथ ग्रहण के तरुन्तवाद ही नव निर्वाचित सांसदों को लोगों वितरण किया जाएगा और उन लागों की सम्मान में संसद् भवन परिसर में ही चियापान का कार्यक्रम रखा गया है ।

