माओवादी केन्द्र के महिन्द्र राय यादव हिन्दी भाषा में शपथ लेंगे
काठमांडू, ७ पुस –
नवनिर्वाचित प्रतिनिधि सभा सदस्य आज पद तथा गोपनियता की शपथ लेंगे ।
प्रतिनिधि सभा के ज्येष्ठ सदस्य पशुपति शमशेर जबरा आज दोपहर १ बजे संघीय संसद भवन नया बानेश्वर में सांसदों को शपथ ग्रहण करवाऐंगे । जबरा को राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने बुधबार को ही शितल निवास में शपथ दिलवाई है ।
शपथ ग्रहण के साथ आज ही सांसदों को लोगो प्रदान करने और उनके सम्मान में चाय नाश्ता का कार्यक्रम आयोजना करने के बारे में संघीय संसद सचिवालय ने जानकारी दी है ।
संघीय संसद सचिवालय के प्रवक्ता डा. रोजनाथ पाण्डे के अनुसार अधिकांश सांसद नेपाली भाषा में ही शपथ ग्रहण करेंगे लेकिन २६ लोगों ने कहा है कि वें अपनी मातृभाषा में ही शपथ ग्रहण करेंगे जिसके लिए उन्होंने निवेदन दिया है । नेपाली के बाहेक अन्य भाषा में शपथ लेने वालों के लिए वृहस्पतिवार ११ बजे तक निवेदन देने के लिए कहा गया है । बुधबार की शाम तक २६ सांसदों ने निवेदन दे दिया है । वे सभी हिन्दी से लेकर संस्कृत भाषा में शपथ लेना चाहते हैं जिसके लिए निवेदन दे चुके हैं ।
नेकपा माओवादी केन्द्र के ७, राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के ५, जनमत पार्टी के ४, जसपा, नागरिक उन्मुक्ति पार्टी के ३÷३, स्वतन्त्र २ और कांग्रेस तथा नेकपा एमाले के एक÷एक सांसदों ने मातृभाषा में शपथ ग्रहण करने के लिए निवेदन दिया है ।
नेकपा एमाले के राज अहमद फारुकी उर्दु में, नेकपा माओवादी केन्द्र के हितबहादुर तामाङ, मिना तामाङ, सूर्यमान तामाङ तामाङ भाषा में शपथ लेना चाहते हैं । ये कहकर निवेदन दिया है । इसी तरह माओवादी केन्द्र के महिन्द्र राय यादव हिन्दी भाषा में और उमरावती देवी यादव भोजपुरी भाषा में।
रौतहट निर्वाचन क्षेत्र नम्बर २ से स्वतन्त्र रुप में निर्वाचित सांसद किरण कुमार साह संस्कृत भाषा में शपथ लेंगी । राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा)के सांसद असिम शाह नेपाली ÷मुस्लिम भाषा में शपथ लेंगे । ईश्वर की जगह वे अल्लाह शब्द को रखकर शपथ लेंगे जिसके लिए उन्होंने निवेदन दे दिया है । रास्वपा के ही सांसद लक्ष्मी तिवारी अवधि में, मनिष झा मैथली, सुमना श्रेष्ठ नेपाल भाषा में शपथ लेंगे ।
थारु भाषा में शपथ लेने के लिए ६ लोगों ने निवेदन दिया है । राप्रपा के अशोक कुमार चौधरी, नागरिक उन्मुक्ति पार्टी की रञ्जिता श्रेष्ठ, अरुणकुमार चौधरी और गंगाराम थारु थारू भाषा में शपथ लेंगे इसका निवेदन दे दिया गया है । स्वतन्त्र सांसद लालवीर चौधरी भी थारु भाषा में भी शपथ लेंगे ।
इसी तरह जनमत पार्टी के सोनु मुर्मु सन्थाली भाषा में, जनमत पार्टी के ही चन्द्रकान्त (सीके) राउत, विनिता कुमारी सिंह और अनिता देवी ने मधेशी भाषा में शपथ लेंगे । मधेशी भाषा यानी मधेश में बोलने वाली कोई भी भाषा हो सकती है ।
शपथ में आने के लिए राष्ट्रीय पोशाक या अपनी संस्कृति को झलकाने वाले पोशाक में आने के लिए संसद सचिवालय ने सांसदों से आग्रह किया है । नेकपा एमाले ने अपने सभी सांसदों को राष्ट्रीय पोशाक में शपथ ग्रहण करने का निर्देशन दिया है ।


