प्रचण्ड आज पद तथा गोपनीयता की शपथ लेंगे ।
काठमांडू, ११ पुस –
तीसरी बार प्रधानमन्त्री बने नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड आज पद तथा गोपनीयता की शपथ लेंगे ।
वे आज ४ बजे राष्ट्रपति कार्यालय शीतलनिवास में आयोजित विशेष समारोह में शपथ ग्रहण करेंगे । राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी प्रधानमन्त्री प्रचण्ड को पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलवाएगी ।
रविवार को ही प्रचण्ड ने प्रतिनिधिसभा के १६९ सांसदों के समर्थन सहित प्रधानमन्त्री पद के लिए अपना दाबा पेश किया जिसके आधार पर उसी दिन राष्ट्रपति भण्डारी ने उन्हें प्रधानमन्त्री पद में नियुक्त कर दिया ।
स्रोत के अनुसार आज प्रचण्ड कुछ मन्त्री सहित शपथ ग्रहण करेंगे । नेकपा एमाले, राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी, राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी, जनता समाजवादी पार्टी, नागरिक उन्मुक्ति पार्टी, जनमत पार्टी और कुछ स्वतन्त्र सांसदों के समर्थन सहित प्रधानमन्त्री बनने से उन्हें सरकार में कैसे और कहाँ समेटेंगे इसके लिए चर्चा अभी जारी है ।
उनके सचिवालय ने जानकारी दी है कि शुरु में छोटे आकार का मन्त्रिपरिषद गठन करेंगे और बाद में उसीका विस्तार करने की प्रचण्ड की तैयारी कर रहें हैं ।

