Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाँके जिला के नेपालगन्ज में त्रिदिवसीय सेमीनार सम्पन्न

 

2 4 c d e 3नेपालगन्ज,(बाँके) पवन जायसवाल, चैत्र २ गते ।
बाँके जिला के नेपालगन्ज में सम्पन्न “राष्ट्र में शान्ति के लियें युवा नेतृत्व” डिभाइन प्रिन्सीपल नामक त्रिदिवसीय सेमिनार में दो सौ सें अधिक महिला तथा पुरुष सहभागीयों को प्रमुख अतिथि संस्था के अन्तर्राष्ट्रीय निर्देशक डा. रोवर्ट किट्टेल ने प्रमाण पत्र वितरण किया था ।
प्रारम्भ में जिला संयोजक पूर्ण लाल चुके, शान्ति दूत एवम् समाजसेवी लता शर्मा, सुदूर पश्चिम धनगढी की संयोजक कुस्मिना चौधरी, कलेज आफ म्यानेज्मेन्ट के प्रिन्सीपल श्रीधर गौतम ने दीप प्रज्वलन करके सेमिनार का उद्घाटन किया था ।
उद्घाटन कार्यक्रम में युनिभर्सल पिस फेडरेसनद्वारा शान्ति दूत के रुप में सम्मानित समाजसेवी लता शर्मा ने विश्व शान्ति तथा सामाजिक, अन्तर धार्मिक सद्भाव के लियें स्थापित विश्व एक घर, समस्त मानव जाति एक परिवार के महान उद्देश्योंद्वारा अभिप्रेरित युनिभर्सल पिस फेडरेसन ने विश्वभर में शान्ति स्थापना, मानव मानव के बीच में प्रेम तथा विश्व वन्धुत्व का भावना जागृत करने का योगदान देते आ रहा है बताया ।
शर्मा ने संस्थापक डा. सन म्युुन मून ने अपना ९५ वर्ष की लम्बे जीवनकाल में विश्वभर शान्ति, परिवार, समाज और देश में शान्ति और सच्चा प्रेम का सन्देश फैलाने के लियें ज्यादा से ज्यादा प्रयास किया था बताते हुयें उन्हों ने कहा अपना केवल नही दुसरों के लियें जीना सिखना पडता है प्रेरणा दिया था और जीवनभर दुसरे के सेवा में ही सम्पूर्ण समय व्यतित किया था बतायी ।
उस संस्था के बाँके जिला संयोजक पूर्ण लाल चुके के अध्यक्षता में युनिभर्सल पिस फेडरेसन मध्यपश्चिमाञ्चल क्षेत्रीय नेपालगन्ज के कार्यालयद्वारा सम्पन्न सेमिनार के शुभारम्भ कार्यक्रम में युनिभर्सल पीस फेडरेसन के अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि तथा क्षेत्रीय सह संयोजक डिभाइन चानस भण्डारी ने स्वागत तथा सेमिनार के उद्देश्यों पर प्रकाश डाली थीे ।
त्रिदिवसीय सेमिनार में संस्था के अन्तर्राष्ट्रीय निर्देशक एवम् वरिष्ठ प्रशिक्षक डा. रोवर्ट किट्टेल, संस्था के क्षेत्रीय संयोजक रुपसिंह भण्डारी और सह संयोजक डिभाइन चानस ने सहजीकरण किया था ।
पूर्ण लाल चुके के अध्यक्षता में सम्पन्न त्रिदिवसीय सेमिनार के समापन समारोह में सहभागीयों के ओर से सुश्री सफली गौतम और राजेश मल्ल ने अपना अनुभव सुनाते हुयें सफल जीवन की लक्ष्य प्राप्ति करने के लियें सेमिनार एकदम उपयोगी रही बताया ।
केन्द्र के कृष्ण शाही के द्वारा संचालन किया गया उस कार्यक्रम में बाँके जिला के विभिन्न उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थी, शिक्षक और अन्य पुरुष तथा महिलाएँ करके दो सौ ३० लोगों की सहभागिता रही संस्था की क्षेत्रीय सह संयोजक डिभाइन चानस भण्डारी ने जानकारी दी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed