Tue. Aug 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विश्व हिन्दी दिवस पर11जनवरी को जनकपुरधाम में महा बाणिज्य दूतावास द्वारा कार्यक्रम का होगा आयोजन

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर 11जनवरी को भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के द्वारा जनकपुरधाम के जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के सभाकक्ष मेंकार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम मेंछठी तथा आठवीं तथा नवमी से बारहबीं कक्षा के छात्र /छात्राओं के लिए स्वरचित कविता तथा नाटक का कार्यक्रम रखा गया है। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज द्वारा यह कार्यक्रम अनोखा होगा। उपयुक्त जानकारी बाणिज्य दूत( राजनीति, परियोजना,शिक्षा और चांसरी प्रमुख) तरुण कुमार ने जानकारी दी है। । इस कार्यक्रम में मधेश प्रदेश मुख्यमंत्री मो. लाल वावू राउत, गवर्नर हरि शंकर मिश्र, लोसपा के अध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री जीतेन्द्र कुमार सोनल, बिधायक किरण कुमारी साह, जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह सहित कई साहित्यकार,कवि, पत्रकार तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहने की संभावना है । कार्यक्रम में महाबाणिज्य दूत नितेश कुमार के अतिरिक्त दूतावास के अन्य पदाधिकारियों की सहभागिता रहेगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com