जनता समाजवादी पार्टी नेपाल और नेकपा एकीकृत समाजवादी पार्टी के बीच एकता
काठमांडू, ३० पुस–
जनता समाजवादी पार्टी नेपाल और नेकपा एकीकृत समाजवादी पार्टी के बीच एकता होने से पहले मोर्चा बनाने पर सहमति हुई है । दोनों पार्टी के बीच एकता के लिए कल हुई वार्ता में सहमति हुई हे । एकता के लिए कुछ समय और लगने के कारण बातचीत होने और दोनों पार्टी के बीच मोर्चा बनाकर आगे बढ़ने पर सहमति हुई है । ये जानकारी जसपा के वार्ता समिति सदस्य गोविन्द चौधरी ने दी है ।
उन्होंने कहा कि दोनों पार्टी के बीच एकीकरण की प्रकृया को आगे बढ़ाया है उसके बाद ही दोनों पार्टी के बीच मोर्चा बनाने की सहमति हुई है । मोर्चा के मोडालिटी के विषय में एक दो दिन का समय लगेगा । आज होने वाली वार्ता में दोनों पक्ष से आ पार्टी की ओर से एजेण्डा प्रस्तुत करने और उसमें एकएक विषय में बातचीत करने में सहमति समेत हुई है ।
आज होने वाली बैठक में दोनों पार्टी अपनी अपनी पार्टी की घोषणापत्र, विधान, राजनीतिक प्रतिवेदन, पार्टी के अन्य दस्तावेज लेकर आने का निर्णय किया गया है । दोनों पार्टी के घोषणापत्र, विधान, राजनीतिक प्रतिवेदन के एक–एक विषय पर चर्चा होगी और उससे सरल तथा जटिल विषयवस्तु का चयन किया जाएगा ।

