Mon. Aug 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लोसपा भी होगी सरकार में सहभागी

 

काठमांडू , ३० पुस

 

माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ नेतृत्व के सरकार में लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी नेपाल भी सहभागी होगी । इस विषय में प्रधामन्त्री प्रचण्ड और नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली और लोसपा के अध्यक्ष महन्थ ठाकुर के बीच संवाद भी हो चुकी है । प्रधानमन्त्री प्रचण्ड को विश्वास मत देने वाली लोसपा ने सरकार में सहभागी होने के लिए २ मन्त्रालय की मांग की है । लेकिन लोसपा को केवल एक मन्त्रालय देने को सत्ता गठबन्धन तैयार है।
लोसपा के एक नेता ने कहा कि प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने ही अध्यक्ष जी महन्थ ठाकुर को फोन करके सरकार में सहभागी होने का आग्रह किया है । सरकार में जाने के विषय में अध्यक्ष जी सकारात्मक भी हैं । लेकिन सरकार में जाने से पहले लोसपा सरकार के साथ कुछ विषयों में सम्झौता करना चाहती है । इसमें प्रधानमन्त्री प्रचण्ड और एमाले के अध्यक्ष ओली भी तैयार हैं ।
गठबन्धन में मन्त्रालय के बारे में तय हो जाने के बाद ही लोसपा के साथ बातचीत सरकार करेगी । लोसपा के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि हम सरकार में जाने को तैयार है और इसके लिए सरकार भी लगभग तैयार है । उन्होंने कहा कि हम सरकार में ऐसे ही सहभागी नहीं होंगे, हमारी भी कुछ मांग और मुद्दा है । उसके बारे में सरकार क्या करती है ? इसे भी तय कर लेना होगा । हमने सरकार को विश्वास का मत देने के समय भी कुछ विषय में बाचचीत की थी । लोसपा कुछ ऐसे विषयों को उठाती आई है उसे न्यूनतम साझा कार्यक्रम में समावेश कर सम्बोधन होना अभी बांकी है । ये विषय अगर मिल जाती है तो सरकार में जाने को लोसपा तैयार है ।

यह भी पढें   प्रज्ञा प्रतिष्ठानों में नियुक्तियों पर भीम रावल ने उठाए सवाल

उन्होंने यह भी बताया कि लोसपा मधेश प्रदेश सरकार में भी सहभागी होगी । केन्द्र में सहभागी होने के बाद प्रदेश में सहभागी नहीं होने की तो बात ही नहीं उठती है । मधेश प्रदेश तथा लुम्बिनी प्रदेश में भी लोसपा सरकार में सहभागी होगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com