Wed. May 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तुर्की में भूकंप के बाद आपातकाल की घोषणा

 

काठमांडू, २४ माघ –

 

 

तुर्की में सोमवार की सुबह एक के बाद एक भूकंप के दो शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसके बाद के राष्ट्रपति अर्दोआन ने देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की है ।
तुर्की और सीरिया की सीमा पर आए भीषण भूकंप की वजह से अबतक मरने वालों की संख्या १९०० से भी ज्यादा  पहुँच गई है ।
तुर्की के दक्षिण में सीरियाई सीमा के पास स्थानीय समयानुसार सोमवार की सुबह भूकंप का एक शक्तिशाली झटका महसूस किया गया ।
पहले झटके के कुछ मिनट बाद एक और शक्तिशाली झटका महसूस किया गया था ।
तुर्की के राष्ट्रपति रेचप अर्देआन ने कहा है कि भूकंप से सिर्फ तुर्की में १,१२१ लोगों की मौत हुई है ।
उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्य अभी जारी है । लेकिन अभी भी कुछ कहा नहीं जा सकता है कि कितने लोगों की मौत हुई है । यह संख्या अभी और बढ़ सकती है ।
तुर्की के साथ ही लेबनान, सीरिया, साइप्रस, इसराइल और फÞलस्तीन में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं ।
तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोआन ने देश में आपातकाल लागू कर दिया है । यहां तेजी से राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *