Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शुशील कोइराला संक्रिण सोचवाले व्यक्ति हैं : माधव नेपाल

 

madhav-nepalधादिङ, चैत्र १९ – एमाले के वरिष्ठ नेता माधवकुमार नेपाल ने कहा है कि उनके उपर कोई दुशमन लग गया है जो कि उन्हे अध्यक्ष बनने से रोक रहा है । इस पृथ्वी पर सभी का शत्रु होता है उनके पिछे भी कोई लगा हुआ है । वे धादिङ के खाल्टे गाविस १ स्थित शंखादेवी माध्यमिक विद्यालय मे आयोजित सप्ताहज्ञान महायज्ञ को मंगलबार को उद्घाटन किये थे ।

उन्होने प्रधानमन्त्री शुशील कोइराला पर आरोप लगाया है कि कोइराला संक्रिण सोच वाले व्यक्ति हैं तथा उनका ऊदार हृदय भी नही है । उनकी काम करने की गति धीमी है तथा काम करने की निर्भिकता भी नही है । कोइराला अबतक स्थानीय निकाय का निर्वाचन की घोषणा करने मे असफल रहे हैं । प्रेस चौतारी धादिङ व्दारा बुधबार को सवेरे सदरमुकाम मे आयोजित पत्रकार सम्मेलन मे नेपाल ने कहा कि  प्रधानमन्त्री को चुनाव की घोषणा मे अब देर नही करनी चहिये ।

यह भी पढें   कल शनिवार को विराटनगर के आरोहण गुरुकुल में मैथिली लोकगीत प्रतियोगिता

‘प्रधानमन्त्री को और पार्टी नही मानेगी यह सोच कर पिछे नही हटना चहिये ।  उन्होने कहा कि , ‘चुनाव करने के लिये प्रधानमन्त्री का पैर मजबुत होना चहिये जो कि नही है ।  इससे स्थानीय निकाय का चुनाव नही होगा कि ऐसी शंका बढ रही है ।

  श्री नेपाल ने कहा कि संविधान निर्माण का ८० प्रतिशत से भी ज्यादा काम हो गया है ।  ‘संविधान निर्माण मे मुख्यरुप से संघीयता और शासकीय स्वरुप मे मुख्य विवाद है’, नेपाल ने कहा, ‘अगर इस विवाद को छोड दिया जाय तो ९० प्रतिशत, बिवाद करने पर भी ८० प्रतिशत काम समाप्त हो गया है ।’  विवादित विषय पर भी राजनैतिक संवाद से सहमति खोजने की बात नेपाल ने उल्लेख किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *