आज भी मौसम में बदली की सम्भावना
काठमांडू, २७ फागुन –
मौसम में आज भी आंशिक बदली छाई रहेगी । मौसम पूर्वानुमान महाशाखा के अनुसार आज देश के कुछ भागों में बिजली चमकने के साथ ही हल्की बारिश भी होगी ।
महाशाखा के अनुसार कोशी और गण्डकी प्रदेश के पहाडी भू–भाग में कुछ जगहों पर मेघ गर्जन बिजली चमकने के साथ ही हल्की बारिश होने तथा उच्च पहाडी तथा हिमाली भू–भाग के एक दो स्थानों में हल्का हिमपात होने की भी सम्भावना है ।
रविवार को भी देश के पहाडी भू–भाग में एक दो स्थानों में मेघ गर्जन÷बिजली चमकने के साथ हल्की वबारिश होने की सम्भावना है । सोमवार गण्डकी, कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश के पहाडी भू–भाग में पानी पड़ने की सम्भावना है ।


