Sat. May 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विद्यालय में राजनीतिक नहीं… काठमांडू महानगरपालिका

 

काठमांडू, १४ वैशाख–


काठमांडू महानगरपालिका ने चेतावनी दी है कि यदि काठमांडू के विद्यालय में राजनीतिक कार्यक्रम की जाएगी तो विद्यालय पर कार्यवाही की जाएगी । बुधवार महानगर के शिक्षा विभाग ने एक सूचना जारी करते हुए कहा है कि महानगर के भीतर रहे विद्यालय में राजनीतिक दल तथा दल के भ्रातृ संगठन का कोई भी कार्यक्रम किया जाता है तो उस पर कार्यवाही की जाएगी ।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि –‘किसी भी राजनैतिक दल या उसके भातृ संस्थाओं के कार्यक्रम विद्यालय के भीतर नहीं करने की सूचना दी जा रही है । अनुगमन के क्रम में इस प्रकार के कार्यक्रम संचालन करने के बारे में यदि कोई प्रमाण मिलता है तो ऐसे में प्रधानाध्यापक पर विभागीय कार्यवाही की जाएगी । इससे पहले महानगर ने चेतावनी देते हुए कहा था कि यदि शिक्षकों ने किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम में सहभागी हुए तो उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *