आम जनता पार्टी पार्टी निकालेगी जागरण यात्रा

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर । आम जनता पार्टी की गुरुवार को प्रभु साह की अध्यक्षता में केन्द्रीय काठमांडू में एक बैठक संपन्न हुयी। बैठक में पार्टी के केन्द्रीय पदाधिकारी शामिल हुए।इस अवसर पर आजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभु साह ने कहा कि आजपा किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करके निर्भीक रुप से चुनाव लड़कर चुनाव में बीजारोपण किए। उन्होंने आजपा को मतदान करने बाले मतदाता के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक में प्रभु साह ने कहा कि बैशाख १८गते(१मई) मजदूर दिवस के अवसर पर मजदूर दिवस मनाने की घोषणा कीं। बैठक में पार्टी औरजनसंगठन के कार्यों को व्यवस्थित करनेकी भी बात कही। प्रभु साह ने कहा कि देश भ्रष्टाचार,बेथिति ,कुशासन की दौर से गुजर रहा है। आर्थिक, सामाजिक तथा राजनीति रूप में संकटग्रस्त वन रहे इस परिस्थिति में आत्मसात करते हुए देश को संकट से उबारने के लिए बैशाख १८गतेसे पश्चिम नेपाल के महेन्द्र नगर से जागरण यात्रा की शुभारंभकी जाएगी।

