Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पुलिस प्रमोशन में असन्तुष्टि, एसपी आभूषण तिम्सिना ने दिया इस्तीफा

 

काठमांडू, ३० अप्रील । गत शुक्रबार सरकार ने १८ पुलिस अधिकारियों (एसपी) को एसएसपी में प्रमोशन किया था । उसके प्रति पुलिस अधिकारियों में असन्तुष्टि दिखाई दी है । असन्तुष्ट पुलिस अधिकारियों में से एक आभूषण तिम्सिना ने अपने एसपी पद से इस्तीफा दिया है । सामाजिक संजाल फेशबुक में लम्बे स्टाटस लिखते हुए तिम्सिना ने कहा है कि अब वह आज वैशाख १७ गते से ही पुलिस सेवा से अलग हो गए हैं ।
प्रमोशन होनेवाले १८ पुलिस अधिकारियों में छनौट ना होने के कारण उन्होंने पुलिस सेवा छोड़ने का निर्णय लिया है । उन्होंने कहा है कि पुलिस प्रशासन में उनको बहुत सारे अन्याय हुआ है । उन्होंने कहा है कि पुलिस प्रशासन के भीतर असमानता, अन्याय, विभेद, नातवाद, कृपावाद हाबी है । तिम्सिना ने प्रश्न किया है कि प्रमोशन के लिए कानून से बाहर रहे शक्तिकेन्द्र को खूश करना की जो परिस्थिति है, वह कभ खत्तम होगा ?

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *