Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कमला नदी तट पर हुआ सुंदर काण्ड का पाठ

 

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। जानकी नवमी के दुसरे दिन धनुषा ज़िला के पोरताहा के पास कमला नदी तट पर हनुमान चालीसा तथा सुंदर काण्ड पाठ का आयोजन किया गया । जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत रोशन दास बैष्णव की अगुवाई में सैकड़ों साधु -संत तथा श्रद्धालुओं ने कमला में स्नान किया। उसके बाद कमला तट पर हनुमान चालीसा तथा सुंदर काण्ड पाठ आयोजित किया गया। कमला वचाओ अभियान के सहकार्य में संपन्न इसकार्यक्रम में जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत रोशन दास बैष्णव ने कहा कि प्रत्येक साल जानकी नवमी के दुसरे दिन दसवीं तिथिको कमला नदी के तट पर ऐसा आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कमला , सीता की सखी है, ऐसा शास्त्रों में वर्णन है। कमला बचाव अभियान के संयोजक बिक्रम यादव ने अतिथियों को स्वागत किया। उन्होंने कहा सदा नीरा कमला नदी में बैशाख ,जेठ में अथाह पानी रहता था आज कही पानीं नहीं है।गाद भर गया है। नेपाल के सिन्धुली, धनुषा ,सिरहा के अलावा भारत के बिहार के मधुबनी, दरभंगा,सुपौल खगरिया, समस्तीपुर में कमला नदी किसानों के लिएबरदान थी ।आज कमला नदी में गाद भरने बाढ़ आती है। बरसात के बाद कमला सूख जाती है। इससे किसानों को सिंचाई नहीं हो पाता है।दोनों देशोंकी सरकार को इसके अस्तित्व को बचाने के लिए पहल करना होगा। सोनी चौधरी,युगल प्रिया, निकुंज मंजरी चंचला,स्वामिनी गायिकाने अपनी मधुर आवाज़ में सुंदर पाठ किया। इससे श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए।इस कार्यक्रम में कथा वाचक राघव शरण जी महाराज (जानकी घाट अयोध्या),कथावाचिका सुनीता शास्त्री(जबलपुर),राम गोविंद दास(कटरा अयोध्या) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढें   क्या काठमांडू एआई डेटा सेंटर का बोझ उठा पाएगा ? विकास या सिर्फ़ एक महंगी घोषणा ?

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *