Wed. Jun 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

युवा सामाजिक कार्यकर्ता बीरेन्द्र साह बने जिपी कोइराला फाउंडेशन कोशी प्रदेश सचिव

 

हिमालिनी प्रतिनिधि कोशी प्रदेश नेपाल । जिपी कोइराला फाउंडेशन युवा समाजसेवी व पत्रकार वीरेंद्र शाह को कोसी प्रदेश का सचिव पद पर मनोनीत किया है । फाउंडेशन का केंद्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व उप प्रधानमंत्री सुजाता कोइराला ने एक विज्ञप्ति जारी कर श्री साह को दो वर्ष के लिए सचिव पद पर मनोनीत किए जाने की जानकारी दी है । बता दें कि नव मनोनीत श्री साह नेपाली कांग्रेस पार्टी मोरंग का सदस्य भी हैं । इसके अलावा सामाजिक कार्य में भी वह सक्रिय रहते हैं । नव मनोनीत श्री साह केंद्रीय अध्यक्ष के प्रति आभार जताते हुए कहा है कि जो जिम्मेदारी मिली है उसे ईमानदारी पूर्वक पालन करेंगे । उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में संस्था के बैनर तले कई जनचेतना मूलक कार्यक्रम करेंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed