Wed. Jul 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राम कथा श्रवण से सभी कष्ट दूर होते हैं : शान्तनु जी महाराज

 

जनकपुरधाम, मिश्रीलाल मधुकर (नेपाल) । राम कथा श्रवण से मनुष्य के सभी प्रकार के कष्ट दूर हो जाते हैं,यह कथा देव प्राप्ति का मार्ग खोलता है। कलयुग में इसे मुक्ति दाता माना गया है। इसके श्रवण से पूरे जगत में सुख शांति आती है। उक्त बातें जनकपुरधाम के विहार कुंड स्थित सिया रघुवर कुंज में आयोजित राम कथा में शान्तनु जी महाराज ने कहीं। उन्होंने कहा कि मानव जीवन वार वार नहीं मिलता इसका दुरुपयोग नहीं अपितु सदुपयोग करना चाहिए।ग़लत बातें नहीं बोलना चाहिए,दुसरे को वुरी बातें वोलकर कटाक्ष करना सही नहीं है।वोलना है तो राष्ट्र हित की बातें वोले, धर्म के नाम पर वोले। शान्तनु जी महाराज ने कहा कि अहंकार आजके समाज में वहुत अधिक फैल चुका है।रावण के पास सोना की लंका थी, लेकिन उनके अहंकार ने सोने की लंका भस्म करवा दीं,वंश का नाश करवा दिया। इसलिए अहंकार त्यागना होगा।28अप्रैलसे शुरू राम कथा का समापन 6मई को है।राम कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में साधु-संत तथा आम श्रद्धालु उपस्थित रहते हैं। बाहरी साधु संतों तथा श्रद्धालु को ठहरने तथा भोजन की व्यवस्था आश्रम द्वारा किया गया है। उपरोक्त जानकारी सिया रघुवर कुंज के उत्तराधिकारी महंत बाबा किशोर दास बैष्णव ने दीं हैं।

यह भी पढें   डिहवार मंदिर का मेयर ने किया उद्घाटन

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *