इमरान की रिहाई को लेकर मरियम नवाज ने कहा – चीफ जस्टिस आग पर तेल छिड़क रहे हैं
काठमांडू, २८ वैशाख

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने ये फैसला दे दिया है कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी अवैध थी । सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान को रिहा करने का भी आदेश दे दिया है ।
इमरान खान को फिलहाल पुलिस लाइन के गेस्ट हाउस में ही रहना होगा । वो दस लोगों से मिल पाएंगे जिनमें उनके दोस्त और परिवार के लोग हो सकते हैं ।
पाकिस्तान के कुछ राजनीतिक दल और आम लोग उनकी रिहाई को लेकर नाराज है । इमरान खान की गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट द्वारा अवैध बताए जाने पर मुस्लिम लीग (नवाज) की नेता मरियम नवाज शरीफ ने चीफजस्टिस की आलोचना करते हुए ट्वीट किया है कि ‘चीफ जस्टिस साहब को आज देश के खजाने के ६० अरब हड़पने वाले से मिलकर बहुत खुशी हुई होगी और उससे भी ज्यादा खुशी उन्हें उस ‘मुजरिम को रिहा करके हुई होगी । ’
मरियम ने ट्वीट किया है कि “मुल्क के सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील प्रतिष्ठान पर हमलों के सबसे बड़े जिम्मेदार चीफ जस्टिस हैं जो एक उत्पीड़क की ढ़ाल बने हुए हैं और मुल्क में लगी आग पर तेल छिड़क रहे हैं ।” आगे उन्होंने लिखा है कि “आप चीफ जस्टिस का पद छोड़ दें और अपनी सास की तरह तहरीक–ए–इंसाफÞ की सदस्यता ले लें । ”

