Sat. Oct 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विकास निर्माण के मांग को रखते हुए कांग्रेस सांसद सञ्जय गौतम आमरण अनशन में

 

काठमांडू, ३१ वैशाख


सत्तारुढ नेपाली कांग्रेस के सांसद एवम पूर्वमन्त्री सञ्जय गौतम विकास निर्माण के विभिन्न मांग को रखते हुए आमरण अनशन में बैठे हैं । बर्दिया क्षेत्र नम्बर १ से प्रतिनिधि सभा सदस्य निर्वाचित गौतम ने जब्दीघाट के टूटे हुए पुल के नीचे टेन्ट लगाकर आमरण अनशन शुरु किया है ।
उन्होंले विभिन्न १५ बुँदे मांगों की सूचि अनसन स्थल में रखा है । सूची के पहले नम्बर में जब्दीघाट के टूटे हुए पुल के निर्माण का काम शुरु करने की मांग का भी उल्लेख किया है । सदरमुकाम गुलरिया और बारबर्दिया नगरपालिका को जोड़ने के लिए जब्दीघाट का जो पुल बना था उसका उद्घाटन तक नहीं हो पाया था और २०७४ सावन के अन्तिम सप्ताह में ही वह टूट गया था । ये पुल पप्पु कन्स्ट्रक्सन ने बनाया था ।
सांसद गौतम जिला सदरमुकाम डुबान और कटान के कारण जोखिम में रहने के कारण तटबन्धन का काम करने के लिए सिँचाइ आयोजनों में बजट सुनिश्चित होने की मांग भी रखी है ।

यह भी पढें   सत्य, साहस, संस्कार और बड़ों के सम्मान से ही समाज में धर्म, न्याय और सद्भाव की स्थापना संभव है : बिमल सरार्फ

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com