Thu. Sep 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रेशम चौधरी ने अपने पार्टी के नेताओं को डिल्ली बाजार कारागार में बुलाया

 

काठमांडू, ३ जेठ

नागरिक उन्मुक्ति पार्टी के संस्थापक रेशम चौधरी ने पार्टी के नेताओं को डिल्ली बजार कारागार में बुलाया है । सर्वोच्च अदालत जिला और उच्च अदालत दिपायल द्वारा दिए गए जन्मकैद के फैसला को सदर करने के बाद चौधरी ने अपने नेताओं को बुलाया है । अदालत द्वारा सदर किए गए फैसले को लेकर वो अपने नेताओं से बातचीत करने वाले हैं । नागरिक उन्मुक्ति पार्टी के महासचिव रतन थापा ने चौधरी द्वारा सर्वोच्च अदालत के फैसला के बारे में बातचीत करने के लिए आज सुबह १० बजे डिल्ली बजार कारागार में बुलाया है । उन्होंने बताया है कि –फैसला आने के बाद रेशम चौधरी ने उन सभी को बुलाया है । १० बजे तक हम सभी नेता मिलकर कारागार जाऐंगे । वहाँ चर्चा होने के बाद ही सर्वोच्च के फैसला के सम्बन्ध में कोई धारणा आएगी ।
एक नेता के अनुुसार डिल्ली बजार भेंट में संघीय सरकार और सुदूरपश्चिम प्रदेश सरकार के सम्बन्ध में भी चर्चा होगी । नागरिक उन्मुक्ति पार्टी सुदूरपश्चिम प्रदेश संसदीय दल की बैठक भी आज ही बैठने वाली है जहाँ सरकार के बारे में धारणा बनाई जाएगी । संसदीय दल के नेता घनश्याम चौधरी ने जानकारी दी है कि आज बैठक तो होगी लेकिन समय अभी तय नहीं किया गया है ।

यह भी पढें   प्रश्न करते समय पत्रकारिता की मर्यादा और अभ्यास की ओर ध्यान दें – केपी शर्मा ओली

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com