मधेश सरकार का विस्तार –कांग्रेस से भौतिक पूर्वाधार, स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मंत्री आज लेंगे शपथ
काठमांडू, ९ जेठ

लम्बे रस्साकस्सी के बाद मधेश सरकार का विस्तार किया जा रहा है । सत्ताधारी गठबन्धन के केन्द्रीय नेताओं की सहमती और निर्देशन अनुसार मधेश प्रदेश सरकार के मुख्यमन्त्री सरोज कुमार यादव आज मन्त्री परिषद का विस्तार करने जा रहे हैं ।
आज दोपहर एक बजे कांग्रेस के दो मन्त्री द्वारा शपथ लेंगे यह सहमती हुई है । भौतिक पूर्वाधार विकास मन्त्रालय में नेपाली कांग्रेस मधेश संसदिय दल के नेता कृष्ण यादव और स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय में कांग्रेस के ही विरेन्द्र सिंह शपथ ग्रहण करेंगे । वांकी लोसपा और नेकपा एस के मन्त्रियों को रखकर सरकार को पूर्णता देने की जिम्मेदारी मुख्यमन्त्री को दी गई है ।

