Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अथक शांत साधक: विश्वनाथ केडिया पुस्तक का उप राष्ट्रपति यादव द्वारा विमोचन

 

काठमांडू, 25 मई । नेपाल के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी स्वर्गीय विश्वनाथ केडिया जी की जीवनी पर अधारित पुस्तक ‘अथक शांत साधक विश्वनाथ केडिया ‘ का आज सम्मानीय उप राष्ट्रपति राम सहाय यादव जी ने एक भव्य समारोह में विमोचन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वर्गीय केडिया के भाई श्री ताराचंद केडिया ने की ।
कार्यक्रम के शुरुआत में पुस्तक के सम्पादक श्री आर पी भंडारी ने पुस्तक संबंधी जानकारी दी। स्वर्गीय केडिया के पौत्र रचित केडिया ने अपने दादा जी को याद करते हुए कहा कि हम हमेशा उनके मार्ग दर्शन में आगे बढ़ते रहे हैं और आगे भी उनके दिखाए मार्ग पर ही चलेंगे।
स्वर्गीय केडिया जी के सुपुत्र सुमित केडिया ने कहा कि पिता जी अवश्य आज हमारे बीच भौतिक रूप में नहीं हैं किन्तु वो हमारे आदर्श के रूप में हमेशा हमारे बीच उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सम्माननीय उप राष्ट्रपति यादव ने कहा कि स्वर्गीय विश्वनाथ केडिया का नेपाल के उद्योग जगत के विकास में अमूल्य योगदान है। आप के जीवन पर आधारित उक्त पुस्तक निस्संदेह सभी के लिए उपयोगी सिद्ध होगी।
अध्यक्ष केडिया ने कहा कि कोरोना काल में हमने अपने अभिभावक को खो दिया। बैसाख 28 गते 2078 हमारे लिए अकल्पनीय दुःख लेकर आया। आज बड़े भाई हमारे समक्ष भौतिक रूप में नहीं हैं फिर भी वो हमेशा हमारे साथ हैं।
कार्यक्रम का समापन अध्यक्षीय मंतव्य के साथ हुआ।

यह भी पढें   भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिश्री का वैशाख अंतिम सप्ताह में नेपाल भ्रमण

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *