प्रधानमन्त्री से अध्यक्ष ओली का प्रश्न– क्या बिगुल फूंकने की जगह है दिल्ली ?
काठमांडू, २२ जेठ
प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेकपा एमाले अध्यक्ष तथा संसदीय दल के नेता केपी शर्मा ओली ने भारत भ्रमण के दौरान पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड का अपमान नहीं किया गया है । अपमान किया गया है नेपाल के प्रधानमन्त्री का । इसलिए यहाँ इतना विरोध हो रहा है । ओली ने अपनी असन्तुष्टि बताते हुए कहा कि नेपाल के सीमा उल्लघंन पर कोई चर्चा ही नहीं हुई हैं ।
प्रतिनिधि सभा में सोमबार को हुई बैठक में अध्यक्ष ओली ने आरोप लगाते हुए कहा कि भारत भ्रमण के दौरान प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ‘कम्फरटेबल’ थे । उन्होंने कहा कि नेपाल के विषय में दिल्ली जाने की कोई जरुरत नहीं है । उन्होंने यह भी सवाल किया कि क्या अब जिस जगह पर बिगुल बजाया जाता है वह दिल्ली है ? किसी समय में जैसे धरहरा पर चढ़कर बिगुल फूंका जाता था और मान्यता पा जाता था । क्या अब वो बिगुल फूंकने की जगह दिल्ली है ?


