Mon. Sep 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल में ताजा जनगणना के अनुसार मुस्लिम और ईसाई समुदाय की संख्या बढ़ी

 

नेपाल में हिंदुओं और बौद्धों की आबादी पिछले एक दशक में थोड़ी कम हुईनेपाल जबकि मुसलमानों और ईसाइयों की आबादी में मामूली वृद्धि हुई है. देश की नवीनतम जनगणना रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. केंद्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा शनिवार को प्रकाशित 2021 की जनगणना रिपोर्ट में कहा गया है कि नेपाल में हिंदू धर्म प्रमुख धर्म है, जिसकी कुल आबादी का 81.19 प्रतिशत है. यहां 2,36,77,744 लोग हिंदू धर्म का पालन करते हैं.

यह भी पढें   बाढ़ के १२वें दिन इन परियोजनाओं पर बचाव कार्य जारी

दो धर्मों की आबादी बढ़ी
बौद्ध धर्म 23,94,549 अनुयायियों के साथ देश में दूसरा सबसे अधिक पालन किया जाने वाला धर्म है – नेपाल की आबादी में इसकी हिस्सेदारी 8.2 प्रतिशत है. इस्लाम को यहां 14,83,060 लोग फॉलो करते हैं और कुल आबादी में 5.09 फीसदी के साथ यह तीसरा सबसे ज्यादा फॉलो किया जाने वाला धर्म है. जनगणना रिपोर्ट ने बताया गया है पिछले एक दशक में हिंदुओं और बौद्धों की आबादी में थोड़ी गिरावट आई है जबकि मुसलमानों, ईसाइयों और किरातों की आबादी में मामूली वृद्धि हुई है.

यह भी पढें   एसीसी प्रीमियर लीग – नेपाल की लगातार तीसरी जीत

बौद्ध और हिंदू धर्म के अुनयायियों की आबादी घटी
पिछले 10 वर्षों के दौरान हिंदू और बौद्ध धर्म के अनुयायियों में क्रमशः 0.11 प्रतिशत और 0.79 प्रतिशत की गिरावट आई है. इसी तरह, आंकड़ों के अनुसार, इस्लाम, किरात और ईसाइयों की जनसंख्या में क्रमशः 0.69, 0.17 और 0.36 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. 2011 की जनगणना के दौरान, हिमालयी देश में 81.3 प्रतिशत हिंदू, 9 प्रतिशत बौद्ध, 4.4 प्रतिशत मुस्लिम, 3.1 प्रतिशत किराती और 0.1 प्रतिशत ईसाई थे.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com