Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर नागरिक समाज की अगुवाई में पौधारोपण

 

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। जनकपुर नागरिक समाज के संयोजक मुरली मनोहर मिश्र की अगुवाई में शैक्षणिक कोरिडोर के पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत रविवार को जनकपुरधाम केकैम्पस चौक से रा.रा.ब.कैम्पसके पूर्वी छोड़ के पीपल वृक्ष तक दोनों ओर पौधारोपण किया गया।इसका शुभारंभ जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह ने किया।इस अवसर पर मेयर मनोज कुमार साह ने कहा कि स्वच्छ जनकपुर,सुंदर जनकपुर का सपना तभी पूरा होगा जव जनकपुरधाम हरा भरा हो, कचरा मुक्त हो ।इसके लिए सभी जनकपुरधामवासियो को सहयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि जनकपुरधाम पूरे विश्व के हिन्दूओं के आस्था का केंद्र है। लावारिस गाय से यातायात बाधित होता था।इसके लिए गौशाला का निर्माण किया जा रहा है जोअंतिम चरण में है।इस अवसर पर जनकपुर नागरिक समाज के संयोजक मुरली मनोहर मिश्र ने कहा देवालय,शिक्षालय, पुस्तकालय के सौ गज के इर्द-गिर्द के क्षेत्र मांस,मदिरा बिक्री पर रोक,तथा तंबाकू निषेध क्षेत्र होना चाहिए। पौधारोपण कार्यक्रम में धनुषा के सीडीओ काशीराज दाहाल, वृक्षारोपण में अहम योगदान देने वाले सुरेश शर्मा,युगल कांत चौधरी,भरत राय,बेचन मुखिया,रा.रा.ब.कैम्पस के प्रसिंपल, विभिन्न छात्र संगठनों के पदाधिकारीतथा आम नागरिक शामिल हुए।

यह भी पढें   केरल की कैजिया लिज मैजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम किया

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com