गौरब स्मृति तथा बि.योर सेल्फ फाउण्डेशन की प्रथम साधारण सभा सम्पन्न
नेपालगन्ज/(बाँके) पवन जायसवाल । बाँके जिला के नेपालगन्ज मे गौरब स्मृति तथा बि.योर सेल्फ फाउण्डेशन ने अपनी प्रथम साधारण सभा तथा सम्मान कार्यक्रम सम्पन्न असार १ गते सम्पन्न किया है ।
गौरब स्मृति तथा बि.योर सेल्फ फाउण्डेशन के सल्लाहकार तोजेन्द्र बिकद्वारा सञ्चालित, गौरब स्मृति तथा बि.योर सेल्फ फाउण्डेशन समाज की का.बा. अध्यक्ष मधु शाह के अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम में नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका के मेयर तथा कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि प्रशान्त बिष्ट ने बैनर वाचन करके कार्यक्रम की उद्घाटन करते हुये गौरब शाह ने जीवित रहते समय किया कार्य अधुरा छोडकर गये तो भी उन के पिता तथा इस संस्था के संरक्षक प्रदीप शाह ने मानवता प्रेमी कार्य आगे बढाते रहे कार्य से अच्छा बिकल्प गौरब को सम्झने में अगर कोई कमी हुई तो आवश्यक रही तो नेपालगंज उपमहानगरपालिका समेत सामाजिक दायित्व बहन करके सहयोग करने की प्रतिवद्धता व्यक्त किया ।
वह कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि बाँके जिला प्रशासन कार्यालय के सहायक प्रमुख जिला अधिकारी टोपेन्द्र बिष्ट ने गौरब शाह आज हम लोगों के बीच नरहे हैं तो भी उन्हों युवा पीडी में जगाया सामाजिक भावना कभी भी नही समाप्त होगी बताते हुये कार्यक्रम सफलता की शुभकामना व्यक्त किये थे । इसी तरह विशिष्ट अतिथि तथा समाजसेवी, नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज बाँके के सल्लाहकार माधवराम वर्मा ने समाज सेवा क्या है, समाज सेवा की परिभाषा क्या है । समाज सेवा प्रति सभी लोग प्रतिबद्धता कर सके तो समाज में परिवर्तन आने से कोई भी नही रोक सकता है बताया ।
उसी कार्यक्रम के अतिथियों में रहें नेपाल प्रेस युनियन बाँके के पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र थापा, नेपाल प्रेस युनियन के बर्तमान अध्यक्ष अर्जुन ओली, प्रेस सेन्टर लुम्बिनी प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वाग्ले, प्रेस चौतारी लुम्बिनी प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी तिमिल्सिना, औषधि व्यवसायी संघ उपाध्यक्ष सुदिप खड्का, प्रेस सेन्टर बाँके संयोजक राजेश आचार्य, चलचित्र पत्रकार संघ के अध्यक्ष रामचन्द्र पौडेल, औषधि व्यवसायी संघ बाँके के महासचिव जे.शर्मा लगायत लोगों ने गौरब शाह जो विगत में किया कार्यें के प्रति चर्चा करते हुये कार्यक्रम सफलता की शुभकामना व्यक्त किये थे ।
कार्यक्रम में गौरब स्मृति तथा बियोर फाउण्डेशन के सदस्यद्वय प्रेक्षा केसी और अनुपा चौधरी ने अतिथियों को खादा के द्वारा सम्मान की थी । वह कार्यक्रम में निर्मल शाह, राजकुमार लोध, पत्रकार रमन ओली, पवन जायसवाल और रितेष कुमार बढही शर्मा को आजीवन सदस्यता प्रमाण–पत्र वितरण किया गया था, और फाउण्डेशन को सहयोग करने वाले व्यक्तित्व में समाजसेवी माधवराम वर्मा, हंशराम साहू, जे.शर्मा को सम्मान–पत्र प्रदान करके सम्मान किया गया था । इसी तरह गौरव शाह की दूसरी स्मृति में स्व.पत्रकार लक्ष्मण सापकोटा को मरणोपरान्त सम्मान तथा आश्रित परिवार को नगद ११ हजार १ सौ ११ रुपैया आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया था ।
कार्यक्रम में गौरब स्मृति तथा बीयोर सेल्फ फाउण्डेशन की कार्यवाहक अध्यक्ष मधु शाह ने फाउण्डेशन की परिचय करायी थी । फाउण्डेशन परिचय अपनों में अपना रहकर जीसकें और दूसरों को भी सहयोग कर सकते हैं कहकर महान उद्देश्य की साथ गौरव शाह की परिकल्पना लेकर फाउण्डेशन कीे स्थापना किया गया है । फाउण्डेशन की परिकल्पनाकार नेपालगन्ज वडा नं.–४ निवासी गौरब शाह ने घर से पाया पाकेट खर्च को बचाकर समाज में छोटी छाटी आवश्यकता में पडे को अपना देखकर होनेवाली व्यक्तियों को सहयोग करने की शुरुआत किया । गौरब की वह मानवीय कार्य को उन के मित्रों ने भी साथ दिया । सामाजिक सेवा अगर करने इच्छा है तो फाउण्डेशन दर्ता बिना और अन्य दातृ निकाय की सहयोग बिना ही छोटी छोटी आवश्यकता से वञ्चित व्यक्तियों को पाकेट खर्च बचाकर भी सहयोग किया जा सकता है उदाहरण देने में सफल गौरब की परिकल्पना से ही आज गौरब स्मृति तथा बी योर सेल्फ फाउण्डेशन की जन्म हुई है ।
सामाजिक काम में निरन्तर लगे रहें गौरब ने सभी युवा जनशक्ति को एकत्रित करके संस्था दर्ता करके बृहत रूप में मानव सेवा करने की सोंच बनाये थे । दुर्भाग्य बस समाज में रहे विपन्न, गरीब, दुखी के लिये कुछ करेंगे कहकर महान सोंच लिये थे लेकिन गौरब ज्यादा समय तक हम लोगों के नजर के सामने नही रहें । बि.सं. २०७८ साल असार महीने के १ गते उनकी मृत्यु होई उसके बाद भावविहवल रहे गौरब के घरपरिवारों ने उन की साेंच को पूरा करने की उद्देश्य से गौरव के पिता प्रदीप शाह ने गौरब स्मृति तथा बी योर सेल्फ फाउण्डेसन बि.सं.२०७८ साल में दर्ता किया था । स्व. गौरव शाह के पिता फाउण्डेशन के संरक्षक में रहकर प्रदीप शाह ने गौरब स्मृति तथा बी योर सेल्फ फाउण्डेशन के नाम में ८ लाख रूपैयाँ की अक्षय कोष खडा किया है । फाउण्डेशन की उसी अक्षय कोष से आया ब्याज और फाउण्डेशन की मानवीय कार्यप्रति आकर्षित होकर विभिन्न व्यक्तियों से प्राप्त सहयोग रकम से निरन्तर रूप में सामाजिक कार्य हो रही है । एक व्यक्ति से परिकल्पना किया गया फाउण्डेशन में अभी तक ४६ लोग आजीवन सदस्य मानवीय कार्य में सक्रिय रुप में लगे है । फाउण्डेशन ने किया मुख्य गतिविधियाँ (१) छाडा पशु चौपाया को खाना तथा औषधी उपचार किया गया (२) बाँके के विभिन्न स्थानीय निकाय में महिलाओं स्यानेटरी प्याड वितरण तथा महिनावारी सम्बन्धी सचेतीकरण कार्यक्रम किया गया (३) ज्येष्ठ नागरिक तथा विपन्न परिवार के सदस्यों की स्वास्थ्य चेकजाँच कार्यक्रम (४) नील सागर वृद्धाश्रम आश्रम में रहे बृद्धवृद्धाओं को खाना खिलाने की कार्यक्रम (५) विवाह, भोजभतेर में बचा हुआ खाना को सदुपयोग करते हुये गाय, कुकुर और घरपालुवा जनावरों को खाना की व्यवस्था किया गया । (६) धार्मिक, सांस्कृतिक अवसर पर भक्तजनों को शुद्ध पानी पीने की व्यवस्था किया गया । (७) खाना के स्टल कार्यक्रम करके प्राप्त रकम से भेरी अस्पताल नेपालगन्ज में रहे कुपोषित बालबालिकाओं को खेलौना वितरण किया गया । (८) समय समय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर की संचालन किया गया । (९) मानवसेवा आश्रम नेपालगन्ज में रहे व्यक्तियों का खाना की व्यवस्था किया गया । (१०) कोभिड–१९ के महामारी की समय में मास्क वितरण तथा कोरोना रोकथाम सम्बन्धी सचेतीकरण कार्यक्रम किया था । (११) आवश्यकता में पडे विभिन्न व्यक्तियों को निःशुल्क मोतियाविन्दु अप्रेसन किया गया ।
वह कार्यक्रम में फाउण्डेशन के उपाध्यक्ष करन शाह ने स्वागत मन्तव्य किया था । सो कार्यक्रम में नई कार्यसमिति की चयन भी किया गया था । वह कार्यक्रम में फाउण्डेशन के अध्यक्ष पद में पुनः मधु शाह को चयन किया गया, उपाध्यक्ष में करन साहु, सचिव में सुकराम ठाकुर, सह–सचिव में प्रेम शाह, कोषाध्यक्ष में बिजय कोरी को चयन सर्वसम्मत से चयन किया गया है इसी तरह सदस्यों में शिवम् शाह, मुन्शी हज्जाम, पासकव बिष्ट, अनिता बस्नेत को भी सर्वसम्मत से चयन किया गया है ।
नेपालगन्ज के सुर्खेतरोड में रहा सुनाखरी रेष्टोरेन्ट में सम्पन्न कार्यक्रम में चलचित्र पत्रकार संघ के अध्यक्ष रामचन्द्र पौडेल, बाबुराम साहू, अधिवक्ता रामनाथ साहू, राम किसुन साहू, मधु पौडेल, कृष्णराज अधिकारी, शंकर प्रसाद खनाल, बिजय मल्ल लगायत लोगों की उपस्थित रही थी ।




