०८४ साल में नई पार्टी की नेतृत्व में सरकार बनेगीः डा. भट्टराई

काठमांडू, २२ जून । नेपाल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री डा. बाबुराम भट्टराई ने दावा किया है कि आगामी चुनाव (वि.सं. २०८४ साल) के बाद नेपाल में नई पार्टी की नेतृत्व में सरकार बनेनेवाली है । राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) की स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागी होते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
चियापान कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचित करते हुए डा. भट्टराई ने कहा– ‘मैंने पहले से ही कहा हूँ कि नेपाल में नयी विचार के साथ नयी शक्ति की आवश्यकता है । इसके लिए मैंने पहल भी किया है । ऐसे ही पृष्ठभूमि में रास्वपा आया है, इससे मुझे खुशी मिली है ।’
आगामी चुनाव की सम्भावित परिणाम के संबंध में चर्चा करते हुए उन्होंने आगे कहा– ‘०८४ साल में नेपाल में नयी दल के नेतृत्व में सरकार बननेवाला है, वह कौन होगा, यह अभी मैं नहीं कह सकता ।’ डा. भट्टराई ने दावा किया है कि उस समय कांग्रेस, एमाले और माओवादी नेतृत्व में सरकार बननेवाली नहीं है ।

