Sun. Jun 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम में मिथिला थाली के दिवाना है नेपाल भारत के लोग

 

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। प्राचीन मिथिला तथा मधेश प्रदेश की राजधानी जनकपुरधाम में मिथिला थाली का नेपाल भारत के बड़ी संख्या में लोग लुप्त उठा रहे हैं। जनकपुरधाम के रामानंद चौक से उत्तर पिड़ारी चौक जाने बाले मुख्य मार्ग में मिथिला थाली (होटल) अवस्थित है।भीतर जाते ही मिथिला पेंटिंग तथा मिथिला की परंपरागत मिट्टी के कलात्मक वर्णन आदि नजर आयेंगे।इसका संचालन अन्तरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त सेफ संतोष साह ने किया है। संतोष साह वी.वी.सी.द्वारा 2021मेंआयोजित व्यंजन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। मिथिला थाली में बासमती चावल,राहर का दिल , विभिन्न प्रकार के तरुआ,विरिया,पापड़,तिलौरी,धनौरी,आलू के भुजिया,चोखा, विरिया ,तिलकोर या अन्य साग,दही,अचार , विभिन्न प्रकार के सव्जई यानी 17से21प्रकार के व्यंजनों से सजा थाली लेकर सभी को मन लुभा जाता है। इसमें शाकाहारी खाना शामिल हैं। नेपाली 250रुपये यानी160रुपये जितना इच्छा हो भोजन कीजिए।रोटी की भी सुविधा है। अगर आप मछली,मांस के शौकीन हैं तो इसका अलग से कीमत अदा करना होगा। मिथिला थाली होटल के बारे में नेकपा एमाले के युवा नेता तथा मिथिला होटल के सलाहकार मनोज कुमार साह ने कहा है कि शाकाहारी तथा मांसाहारी व्यंजन के लिए अलग अलग रसाई घर है। वर्तनभी अलग है। रसोई जलावन पर बनता है तथा मसाला भी सिलवट पर पीसा जाता है।सेफ संतोष कुमार साह ने कहा कि नेपाल के विभिन्न शहरों के अलावा भारत के महानगर तथा कतार में खोलने की योजना है।भारत के गुजरात से आए भिखा भाई साह नेपाल घूमने के लिए आए हैं।उनके साथ दो दर्जन से अधिक लोग हैं।सभी ने मिथिला थाली होटल में मिथिला व्यंजन खाया तथा काफी संतुष्ट दिखे।इसी तरह दिल्ली, बनारस से आए तीर्थ यात्री भी मिथिला थाली होटल में मिथिला व्यंजन खाने के बाद काफी संतुष्ट दिखे।

यह भी पढें   हिंदी  भाषा - साहित्य के अप्रतिम व्यक्तित्व - डॉ. कृष्णचंद्र मिश्र जी : विनोदकुमार विमल    

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *