सिंगापुर को हराते हुए नेपाल एसीसी यू–१६ इस्ट जोन कप क्रिकेट के फाइनल में
काठमांडू, १८ गते
नेपाल मलेसिया में चल रहे एसीसी यू–१६ इस्ट जोन कप क्रिकेट के फाइनल में पहुँच गया है । बायोमास ओभल क्रिकेट मैदान में सिंगापुर को ९७ रन से हराते हुए नेपाल फाइनल में पहुँच चुका है । जीत के लिए १८५ रन के लक्ष्य को पीछा करते हुए सिंगापुर ३१.३ ओभर में ८७ रन में ऑलआउट हो गया ।
सिंगापुर के इनिङ्स कमजोर बनाने में नेपाल के सभी बॉलरों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । कृतिक कामत ने सर्बाधिक ३ विकेट लिए । उन्होेंने २.३ ओभर में ९ रन देकर ३ विकेट लिए । कप्तान अभिषेक तिवारी, प्रतीक पोखरेल, सन्तोष यादव, अशोक धामी तथा नरेन ने १–१ विकेट लिए ।
सिंगापुर के ओपनर श्रेयन च्यायु २ रन ही बना पाए । उनके आउट होने के बाद आए रहील थाक्कर ने दूसरे ओपनर रोशन रविचन्द्रन के साथ मिलकर ४३ रन की साझेदारी की । रविचन्द्रन ने सर्वाधिक २४ रन बनाए । थाक्कर ने ७ रन जोड़े । कविर बेर्लिया ने ११ और प्रनव धनुकाले ने १४ रन बनाए ।
इससे पहले टॉस जितकर पहले बैटिंग करते हुए नेपाल ने निर्धारित ३५ ओभर में ९ विकेट खोकर १८४ रन बनाया था । नेपाल के लिए ओपनरद्वय सूर्यांशु कोइराला और निरजकुमार यादव ने पहले विकेट के लिए ६३ रनों की साझेदारी की । कोइराला ने ४३ रन बनाए । निरजकुमार यादव ४२ रन बनकर आउट हुए । कप्तान अभिषेक तिवारी २५ रन ही बना सके ।

