प्रधानमन्त्री के बोली में आपत्ति जताते हुए एमाले ने बुलाई संसदीय दल की बैठक
काठमांडू, २० असार
प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा है कि मुझे प्रधानमन्त्री बनाने के लिए सरदार प्रीतम सिंह बार –बार दिल्ली गए । प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड द्वारा दिए गए इस अभिव्यक्ति के प्रति प्रमुख प्रतिपक्षी एमाले ने आपत्ति जताई है ।
पार्टी के एक उच्च नेता के अनुसार आज बुधबार दोपहर १.३० बजे इसी अभिव्यक्ति को विरोध जताने के लिए एमाले ने संसदीय दल की बैठक बुलाई है । बैठक सिंहदरबार में बुलाई गई है ।
‘प्रधानमन्त्री के कुर्सी पर बैठकर प्रचण्ड ने जो अभिव्यक्ति दिया है वह निन्दनीय है । प्रधानमंत्री द्वारा यह अभिव्यक्ति राष्ट्र के सार्वभौमिकता पर असर डालेगी । एमाले के इन्हीं नेता ने यह भी कहा है कि ‘हमने इसके विरोध में बैठक बुलाई है प्रधानमन्त्री द्वारा दिए गए इस तरह टिप्पणी हम बिल्कुल नहीं सह सकते हैं ।’
सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के साथ ही सत्ता साझेदार भी प्रधानमन्त्री के इस अभिव्यक्ति के प्रति आश्चर्य प्रकट किया है ।

