Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्व.राजेश्वर नेपाली के निधनपर बाणिज्य महादूत नितेश कुमार ने दुख: जताया।

 

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। प्रेस तथा प्रजातंत्र सेनानी तथा ख्यातिप्राप्त पत्रकार स्व.राजेश्वर नेपाली के असामयिक निधन पर भारतीय बाणिज्य महादूत नितेश कुमार ने शोक जताया है। उन्होंने जारी किए प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि स्व.नेपाली एक निर्भीक पत्रकार थे।उनकी कलम नेपाल में प्रजातंत्र स्थापना के लिए चली।जिसके कारण उसे बर्षो तक जेल भुगतना पड़ा।वे सच्चे गांधीवादी थे।मूझे याद है जव मैंने उसे धोती, कुर्ता लिवास में देखा था।वे पक्के गांधीवादी थे।वे हिन्दी साप्ताहिक लोकमत के संपादक और प्रकाशक थे। हिंदी के प्रति अटूट प्रेम था।वे हिन्दी को नेपाल में मान्यता दिलाने के लिए प्रयासरत रहे। वे हिंदी, मैथिली, नेपाली के अच्छे साहित्यकार थे।दुख की इस घड़ी में परिवार को धैर्य धारण की क्षमता प्रदान करें। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com