Tue. Aug 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दुहबी पुलिस के पिस्तौल लूट में संलग्न आधा दर्जन बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई पिस्तौल बरामद

 

माला मिश्रा वरीय संवाददाता कोशी प्रदेश नेपाल । मोरंग और सुनसरी के सीमावर्ती इलाकों लूटपाट की घटना में संलग्न और दुहबी के सिविल ड्रेस बाले जवानों से पिस्तौल लूट मामले में मोरंग पुलिस ने आधा दर्जन बदमाशो को गिरफ्तार किया है । मोरंग एसपी के अनुसार दुहबी पुलिस से लूट की गई पिस्तौल के साथ एक अन्य पिस्तौल ( होम मेड) भी बरामद किया गया है । गिरफ्तार बदमाशो में एक भारतीय सहित पांच मोरंग सुनसरी के विभिन्न जगहों के नसुदीन मियां , अलीम मुर्तुजा ,रिजवान मियां ,नजरुल मियां , सीजाम आलम शामिल है । मोहम्मद आलम दुहबी मे डेरा लेकर रहता था जिसे भारतीय नागरिक बताया गया है । रिजवान मियां पर दस आपराधिक मामले मोरंग , सुनसरी पुलिस थाने में दर्ज है । उक्त बदमाश डकैती मामला का भी आरोपी है । उक्त समूह द्वारा लुटे गए नगदी , गहना , मोबाइल व अन्य सामान बरामद हुआ है ।

यह भी पढें   काली सेना द्वारा हरियाली सावन मिलन समारोह में ग्रामीण महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com