Thu. Oct 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिराटनगर रानी स्थित सर्वजनिक काली मंदिर प्रांगण में जितिया महोत्सव

 


माला मिश्रा वरीय संवाददाता कोशी प्रदेश नेपाल । कोशी प्रदेश के बिराटनगर रानी स्थित ऐतिहासिक काली मंदिर प्रांगण में गुरुवार को हलुवाई कल्याण समिति के बैनर तले भब्य जितिया महोत्सव का भब्य आयोजन होने जा रहा है जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है । एक दिवसीय जितिया महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखा गया है जिसमे बिराटनगर के कई कलाकार प्रस्तुति देंगे । सांस्कृतिक कार्यक्रम में छोटे छोटे स्कूली बच्चे का भी प्रस्तुति होगा । अच्छा प्रस्तुति देने बाले बच्चे को पुरस्कृत भी किया जाएगा ।कार्यक्रम को लेकर महिलाओ में उत्साह देखते बन रहा है । जितिया महोत्सव में सीमावर्ती शहर जोगबनी के कई प्रबुद्धजन व महिला अभियानी को भी आमंत्रित किया गया है । महोत्सव में दरहिया , मंठा पोखर , जातुवा , तालीम केंद्र , भट्ठी चौक , हड़ताली हाट , रघुपति गेट , सुड़ी बस्ती की महिलाएं के द्वारा प्रचार प्रसार किया जा रहा है । पुत्र के दिर्घायु के लिए मनाए जाने बाला जितिया महोत्सव को भब्य और सभ्य ढंग से संचालन के लिए महोत्सव कमिटी के कमलेश गुप्ता , अनुज गुप्ता ,चन्दन साह ,बिनोद साह ,नगीना साह ,गुड़िया साह , मंटू गुप्ता , संतोष साह सक्रिय रूप से लगे हुए है ।

यह भी पढें   गरीबी मिटाने का रास्ता दया नहीं, सम्मान और अवसर हैं : बिमल सरार्फ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com