Tue. Aug 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अब उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसें  नेपालगंज तक चलेंगी

 

काठमांडू १६ ओक्टुबर

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसें  नेपाल के बांके जिला मुख्यालय नेपालगंज तक फर्राटा भरेंगी। दोनों देशों के बीच परिवहन सेवा के सर्वे का कार्य पूरा हो गया है।

अंतरराष्ट्रीय परमिट की औपचारिकताएं भी पूरी हो चुकी है। नेपालगंज से यात्रियों को लेकर परिवहन निगम की बसें भारत के पांच राज्यों तक फर्राटा भर सकेंगी।

उत्तर प्रदेश  सरकार के इस कदम से दोनों देशों के बीच रिश्ते ही प्रगाढ़ नहीं होंगे, बल्कि आर्थिक मोर्चे पर भी मजबूती मिलेगी। भारत-नेपाल के बीच खुली सीमा दोनों देशों के लिए मजबूत व्यापारिक कड़ी साबित हो रही है।

यह भी पढें   सरकार ने ४७ उपसचिवों का किया तबादला

सीमा से लगे बांके, दांग, दैलेख, कंचनपुर, कैलाली, सुरखेत, मुगु, जाजरकोट, जुमला, हुमला समेत 10 जिलों के अधिकांश नागरिक रुपईडीहा बार्डर पाकर रोजगार के सिलसिले में भारत के विभिन्न राज्यों में पहुंचते हैं।

इन नागरिकों को सुविधाएं मुहैय्या कराने व प्रत्यक्ष रूप से नेपाल को आर्थिक मदद को लेकर भारत सरकार की ओर से नेपालगंज से परिवहन निगम की बसें संचालन को लेकर समझौता किया गया है।

समझौते के आधार पर नए सिरे से भारतीय निगम के अधिकारियों की टीम ने विगत दिनों सर्वे रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराया था। अब परिवहन सेवा को लेकर अंतरराष्ट्रीय परमिट के लिए आवेदन भी कर दिया गया है। जल्द ही परमिट की स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढें   नाडा ऑटो शो २०२६ काठमांडू के भृकुटी मंडप में शुरु

दिल्ली, हरिद्वार व लखनऊ को सर्वाधिक बसें चलेंगी

नेपालगंज से भले ही पांच राज्यों के लिए रोडवेज बसों के संचालन को लेकर निगम तैयारियां कर रहा हो, लेकिन ज्यादातर बसें दिल्ली, हरिद्वार व लखनऊ के रूट पर ही दौड़ेंगी।

इसके अलावा राजथान, मध्य प्रदेश, हिमांचल के लिए एक-एक बसों के संचालन पर विचार हो रहा है। बहराइच परिवहन निगम के एआरएम, प्रेम कुमार ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच 15 रोडवेज बसों के संचालन को लेकर सर्वे पूरा हो गया है। नेपालगंज तक रोडवेज बसें संचालित होनी हैं। परमिट के लिए आवेदन किए जा रहे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com