Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन में 17 अक्टूबर से बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव शिखर सम्मेलन,भारत करेगा बहिष्कार

 

काठमांडू 16 अक्टूबर

 

चीन मंगलवार (17 अक्टूबर) को बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव के शिखर सम्मेलन आयोजित कर रहा है। इस सम्मेलम में पाकिस्तान, तलिबान और रूस देश शामिल होगा। वहीं, भारत लगातार तीसरी बार इस शिखर सम्मेलन का बहिष्कार करने के लिए तैयार है।

चीन द्वारा दो दिवसीय बेल्ट एंड रोड फोरम फॉर इंटरनेशनल कोऑपरेशन (BRFIC) का आयोजन की काफी आलोचना भी की जा रहा है। इस साल राष्ट्रपति शी चिनफिंग की पसंदीदा परियोजना बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) के 10 साल पूरे हो रहे हैं।  चीन ने 2017 और 2019 में अपनी मेगा वैश्विक बुनियादी ढांचा पहल के लिए दो अंतरराष्ट्रीय मंचों का आयोजन किया था।

यह भी पढें   नेपाल में पर्यटन संकट: बाढ़, अफवाहें और डगमगाती अर्थव्यवस्था

140 से अधिक देश होंगे सम्मेलन में शामिल
अब तक, 140 से अधिक देशों और 30 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों, जिनमें राज्य के नेता, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख, मंत्रिस्तरीय अधिकारी और व्यापार क्षेत्र, शिक्षा और गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। चीनी उप विदेश मंत्री मा झाओक्सू ने कहा कि इस आयोजन में भाग लेने के लिए 4,000 से अधिक प्रतिनिधियों ने पंजीकरण कराया है। रूस की आधिकारिक समाचार एजेंसी TASS के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बैठक में भाग लेंगे।

यह भी पढें   सत्ता हमेशा के लिए नहीं है, अहंकार छोड़ें: संसद में वर्षमान पुन की सरकार को चेतावनी

श्रीलंका भी होगा शामिल
इस बैठक में, विशेष रूप से श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे भी शामिल होंगे।  श्रीलंका पर कुल 46.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर का विदेशी कर्ज है, जिसका 52 फीसदी हिस्सा उसके सबसे बड़े ऋणदाता चीन का है। चीन ने श्रीलंका के अलावा पाकिस्तान को भी भारी मात्रा में लोन दिया हुआ है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com