तीन दिवसीय शहीद नीरज क्षेत्री फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ, पहला मैत्री मैच एपिएफ नेपाल और जोगबनी टीम के बीच
बथनाहा से लौटकर माला मिश्रा का रिपोर्ट । सीमावर्ती जोगबनी नगर परिषद अंतर्गत बथनाहा के कोशी कॉलोनी के खेल मैदान में एसएसबी 56वीं बटालियन द्वारा तीन दिवसीय शहीद नीरज क्षेत्री फुटबॉल टूर्नामेंट मैच का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह थे , उन्हें 56 वीं बटालियन बथनाहा के के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया । ततपश्चात मुख्य अतिथि सहित अतिथियों ने कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया । इस अवसर पर कमाडेंट ने मुख्य अतिथि सांसद को एक पेंटिंग भी भेंट किया ।
मुख्य अतिथि सांसद सहित अतिथियों ने शहीद क्षेत्री के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर नमन किया तथा श्रद्धांजलि दिया। फुटबॉल मैच का उद्घाटन सांसद ने बॉल को किक मारकर किया। कार्यक्रम का पहिला मैत्री मैच एपिएफ नेपाल और जोगबनी के बीच खेला गया जिसमे एपिएफ ने जीत दर्ज किया ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने एसएसबी के कार्यों का सराहना किया । उन्होंने कहा कि जबसे सीमा पर एसएसबी तैनात किए गए है राष्ट्र विरोधी गतिविधि में कमी आई है । उन्होंने शहीद नीरज छेत्री के शहादत को नमन करते हुए कहा कि सीमा पर सेना
जगते हैं तो हम सभी चैन की नींद सोते है। हमारे देश के जवान आन बान शान हैं। कमांडेंट ने कार्यक्रम में पहुचे मुख्य अतिथि , विशिष्ट अतिथि सहित कार्यक्रम में भाग लेने आए सभी को धन्यवाद ज्ञापन किया। इस मौके डीएसपी खुसरू सिराज, जोगबनी नप के मुख्य पार्षद रानी देवी , भाजपा नेता रोहित यादव , बथनाहा ओपी अध्यक्ष नंद एसएस किशोर नंदन, जेनिथ पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर खुर्शिद खान, जोगबनी नगर परिषद के पूर्व मुख्य पार्षद अनिता देवी , जागरण कल्याण भारती का अध्यक्ष संजय कुमार, समाजसेवी शिशिर मिश्रा , कमांडेंट /चिकित्सा एच के शिंदे , उप कमांडेंट द्वय पूणेंदु प्रभाकर ,रोमोश याईखोम , एपिएफ टीम मैनेजेर हरि बस्नेत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे ।


