Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

श्रद्धांजली सभा आयोजित

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। तेली कल्याण समाज धनुषा जिला के क्षेत्र 4के अध्यक्ष भरत प्रसाद साह की तेरहवीं पुण्य तिथि पर महेन्द्र नगर उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा पूर्व जि.वि.स.सभापति राम चरित्र साह के प्रमुख आतिथ्य में आयोजित की गयी। श्रद्धांजली सभा में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि स्व.भरत प्रसाद साह सामाजिक तथा धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग लेते थे। तेली समाज को संगठित करने , समाज में शिक्षा बढ़ाने सहित अन्य गतिविधियों में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। तेली कल्याण समाज धनुषा के अध्यक्ष ललित कुमार साह की अध्यक्षता में संपन्न इस श्रद्धांजलि सभा में तेली कल्याण समाज के केन्द्रीय महासचिव सत्य नारायण साह, क्षीरेश्वर नगरपालिका के मेयर सुखदेव यादव,उप मेयर रतना माथेमा , पूर्व जिला समन्वय समिति के सभापति रामदेव यादव पूर्व सांसद प्रेम किशोर यादव, पूर्व मेयर बिजया शंकर साह, तेली कल्याण समाज के पूर्व बरीय उपाध्यक्ष सह केन्द्रीय सलाहकार जगदीश साह, नेपाली कांग्रेस के नेता मोहन माथेमा,पूर्व केंद्रीय सदस्य श्याम प्रसाद साह, धनुषा जिला के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी साह,राम वहादुर साह तेली सेवा सदन के अध्यक्ष राम किशोर साह , तेली कल्याण समाज धनुषा के सचिव अशोक साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *