Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लप्सीफेदी में पुलिस के उफर पत्थरबाजी, १४ आक्रमणकारी गिरफ्तार !

 

काठमांडू, १८ नवम्बर । शंखरापुर नगरपालिका–३ लप्सीफेदी में स्थानीय बासियों ने नेपाल पुलिस के कर्मचारियों के ऊपर आक्रमण किया है । लप्सीफेदी में सब स्टेशन निर्माण और नेपाल पुलिस की सुरक्षा पोष्ट निर्माण का विरोध करते हुए स्थानीयबासी आक्रमण में उतर आए हैं । प्राप्त सूचना अनुसार स्थानीय बासियों की ओर से की गई पत्थरबाजी के दौरान नेपाल पुलिस के डिएसपी देवराज राई और ३ अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं ।
स्मरणीय है, लप्सीफेदी में नेपाल विद्युत प्राधिकरण की ओर से एक सब स्टेशन निर्माण हो रहा है, जहां से तामाकोशी और सुनकोशी तथा उसके अन्य सहायक विद्युत उत्पादन कंपनी से उत्पादित विद्युत काठमांडू घाटी में लाया जा रहा है । यहां ४००, २००, १३२ और ११ केभी का सब स्टेशन निर्माण किया जा रहा है और सब स्टेशन की सुरक्षार्थ पुलिस नायब उपरीक्षक (डीएसपी) के नेतृत्व में सशस्त्र पुलिस की बेस कैप और नेपाल पुलिस की सुरक्षा पोष्ट निर्मण किया जा रहा है । सब स्टेशन और सुरक्षा पोष्ट निर्माण के लिए सरकार ने स्थानीयबासी को मुआब्जा भी वितरण किया ।
इसीतरह पुलिस के ऊपर पत्थरबाजी करनेवाले १४ स्थानीयबासी को सुरक्षकर्मी ने अपने नियन्त्रण में लिया है । प्राप्त सूचना अनुसार शुक्रबार शाम ४ और आज सुबह १० व्यक्ति को नियन्त्रण में लिया गया है । गिरफ्तार होनेवालों में से तामाकोशी हाइड्रोपावर संघर्ष समिति के अध्यक्ष रणजीत तामाङ भी हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *