विपिन जोशी की रिहाई के लिए विदेश मन्त्री कतार जा रहे हैं

काठमांडू, २९ नवम्बर । इजरायली विद्रोही समूह हमास के नियन्त्रण में रहे नेपाली नागरिक विपिन जोशी की रिहाई के लिए विदेश मन्त्री एनपी साउद कतार भ्रमण में जा रहे हैं । प्राप्त सूचना अनुसार मार्गशीर्ष २३ गते मन्त्री साउद कतार जाने की कार्यतालिका है । विदेश मन्त्री साउद ने आज ही विपिन के मातापिता के साथ भी भेंट किए थे । गृह जिला कंचनपुर सदरमुकाम में उन्होंने विपिन के मातापिता के साथ बातचित करते हुए उन्होंने कहा कि विपिन की रिहाई के लिए सरकार से हरसंभव प्रयास हो रहा है ।
इससे पहले भी मन्त्री साउद ने ऐसे ही आश्वासन दिया था । मार्गशीर्ष ८ गते नेपाल भ्रमण में रहे कतार के विदेश राज्यमन्त्री सुल्तान बिन साद अल मुखैरी के साथ भी विपिन की रिहाई के लिए मन्त्री साउद ने आग्रह किया था ।

