कोशी के मंत्रियों ने पाई जिम्मेदारी… राई को आन्तरिक मामिला, उप्रेती पर्यटन और जबेगु को मिला भौतिक पूर्वाधार
काठमांडू, १७ मंसिर – कोशी के मुख्यमंत्री केदार कार्की ने मंत्रियों को अपनी अपनी जिम्मेदारी सौंप दी है । आज मुख्यमंत्री कार्की ने कांग्रेस से मन्त्री बने शमशेर राई को आन्तरिक मामिला तथा कानून, माअेवादी केन्द्र से मन्त्री बने गणेश प्रसाद उप्रेती को पर्यटन, वन तथा वातावरण और एकीकृत समाजवादी से मन्त्री बने कमल प्रसाद जबेगु को भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मन्त्रालय की जिम्मेदारी दी है ।
आर्थिक मामिला तथा योजना मन्त्रालय, उद्योग, कृषि तथा सहकारी मन्त्रालय, खानेपानी, सिँचाइ तथा ऊर्जा मन्त्रालय, सामाजिक विकास मन्त्रालय तथा स्वास्थ्य मन्त्रालय की जिम्मेदारी मुख्यमन्त्री कार्की ने अपने पास ही रखी है ।


