Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एकीकृत समाजवादी.. महाधिवेशन की तारीख को लेकर सभी नेता हुए सहमत, कल तय की जाएगी तारीख

 

काठमांडू, १८ मंंसिर – नेकपा एकीकृत समाजवादी के महाधिवेशन की तारीख पहले से तय की जा चुकी थी लेकिन अध्यक्ष नेपाल का कहना था कि तैयारी अभी पूरी नहीं हो पाई है जिसके कारण आज सुबह सचिवालय की बैठक ११ बजे बुलाई गई थी । जिसमे सभी नेताओं ने यह निर्णय लिया कि महाधिवेशन के लिए समय सीमा को आगे बढ़ाया जाए । इसमें सभी की सहमति है । ये जानकारी प्रचार विभाग प्रमुख जगन्नाथ खतिवडा ने दी है ।
उन्होंने कहा कि ‘महाधिवेशन के तारीख को आगे बढ़ाने को लेकर सभी नेता सहमत हैं । तारीख अभी तय नहीं हुई है । कल भी बैठक होगी और कल ही तारीख भी तय की जाएगी ।
उनके अनुसार, जाजरकोट भूकम्प के पीडितों के पुर्नस्थापना और राष्ट्रीयसभा निर्वाचन में लगने के कारण ही महाधिवेशन के समय को आगे बढ़ाए जाने के लिए सभी नेता सहमत हुए है ।
खतिवडा ने यह भी बताया कि ‘महाधिवेशन में पेश किए जाने वाले दस्तावेज भी अभी तैयार नहीं हुए हैं । अभी भूकम्प प्रभावित क्षेत्र के नेताओं की सदस्यता नवीकरण में भी समस्या है ।
एकीकृत समाजवादी ने आगामी १४–१८ माघ में महाधिवेशन की तारीख तय की थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed