Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत द्वारा उदयपुर जिला में उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना का शिलान्यास

 

काठमांडू, २८ मंसिर – माननीय सांसद तथा नेपाल सरकार के पूर्व मन्त्री डॉ. नारायण खड्का और भारतीय राजदूतावास, काठमांडू के नियोग उप–प्रमुख श्री प्रसन्न श्रीवास्तव ने नेपाल–भारत विकास सहकार्य अन्तर्गत भारत सरकार  के नेरु. ३.७९ करोड़ आर्थिक सहयोग में निर्माण हो रहे उदयपुर जिला के बेलका नगरपालिका स्थित श्री जनता बेलका माध्यमिक विद्यालय के विद्यालय भवन का शिलान्यास किया है । उक्त कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, सरकारी अधिकारी, समाजसेवी, विद्यालय व्यवस्थापन के प्रतिनिधि, शिक्षक–शिक्षिका, अभिभावक तथा विद्यार्थियों की भी उपस्थिति थी ।
‘नेपाल–भारत विकास सहकार्य’ अन्तर्गत भारत सरकार के अनुदान सहयोग आवश्यक कक्षा और अन्य पूर्वाधार संरचना सहित के तीन तल्ला विद्यालय भवन के निर्माण में उपयोग करना है । भारत सरकार और नेपाल सरकार के बीच हुए समझौता अन्तर्गत पहले छोटा विकास परियोजना नाम से परिचित इस परियोजना को उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना के रुप में आगे बढ़ाया है । उदयपुर के बेलका नगरपालिका द्वारा इस परियोजना को कार्यान्वयन किया जाएगा ।
कार्यक्रम में बोलते हुए ड‘ा.नारायण खड्का ने प्राथमिकता के क्षेत्र में नेपाली जनता के उन्नति के लिए भारत सरकार द्वारा निरन्तर विकास में जो सहयोग कर रही है उसकी प्रशंसा की है ।

यह भी पढें   नेरेसो बाँके शाखा की ४४वीं बार्षिक साधारण सभा खजुरा में सम्पन्न


भारतीय राजदूतावास, काठमांडू के नियोग उप–प्रमुख श्री प्रसन्न श्रीवास्तव ने परियोजना भारत और नेपाल के बीच के विकास साझेदारी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है । उन्होंने दोनों देश की जनता के हित कें लिए नेपाल सरकार की प्राथमिकता अनुरुप विकास साझेदारी को सुदृढ करने के लिए भारत सरकार निरन्तर लगी रहेगी ये प्रतिबद्धता व्यक्त की । साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि नेपाल में उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना कार्यान्वयन ने गत महीना सफलतापूर्वक अपना २० वर्ष पूरा कर लिया है ।
इस विद्यालय के भवन निर्माण सम्पन्न होने के बाद नये विद्यालय भवन श्री जनता बेलका माध्यमिक विद्यालयका विद्यार्थी के गुणस्तरीय शिक्षा प्रदान करने के साथ ही इस क्षेत्र में शिक्षा के विकास में भी योगदान पहुँचाएगी ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 16 अप्रैल 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083


सन् २००३ नेपाल के विभिन्न क्षेत्र में ५५० से ज्यादा उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना को आगे बढ़ाया है और ४८८ परियोजना सम्पन्न हो चुकी है । इन्ही मध्ये ८४ परियोजना कोशी प्रदेश में है । जिसमें ११ परियोजना उदयपुर में है । इसके साथ भारत सरकार ने स्वतन्त्रता दिवस और गणतन्त्र दिवस के अवसर में नेपाल के विभिन्न अस्पताल, स्वास्थ्य चौकी और शैक्षिक संस्था को ९७४ एम्बुलेन्स और २३४ स्कूल बस उपहार स्वरुप प्रदान कर चुकी है जिस मध्ये कोशी प्रदेश को १४१ एम्बुलेन्स और ३५ स्कूल बस उपहार स्वरुप प्रदान किया है । इसमें १२ एम्बुलेन्स और १ स्कूल बस उदयपुर जिला को उपलब्ध करवाया है ।
पड़ोसी होने के नाते से भारत और नेपाल के बीच व्यापक और बहुक्षेत्रीय सहकार्य हो रहा है । इस परियोजना के कार्यान्वयन से नेपाली जनता के समुन्नति के लिए और प्राथमिकता का क्षेत्र विशेष कर नेपाल के शैक्षिक क्षेत्र में पूर्वाधा विस्तार के लिए नेपाल सरकार ने जो प्रयास किया है उसमें भारत सरकार सदैव तैयार है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *