Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बुद्ध सर्किट से रामग्राम को मिलेगा नयाँ दिशा और पहचान : प्रम दाहाल

 


देशबन्धु यादव/नवलपरासी। इस जिले के रामग्राम नगरपालिका वार्ड नंबर ७ उजैनी में अवस्थित रामग्राम स्तूप का २७ वर्ष के निरन्तर सक्रियता और प्रचार – प्रसार के बाद रामग्राम स्तूप को ‘वृहत्तर विकास योजना’ (गुरु योजना) का एक भव्य समारोह के दौरान प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ने घोषणा किया।
रामग्राम स्तूप के पहचान होने के साथ ही लुम्बिनी विकास कोष के संरक्षण और रामग्राम नगरपालिका के सहयोग में उत्खनन और प्रचार – प्रसार होता रहा है।


तात्कालिन एवं संस्थापक प्रथम मेयर गोविन्द चौधरी और पूर्व मेयर नरेन्द्र कुमार गुप्ता के कार्यकाल में डा.कौशलेन्द्र श्रीवास्तव द्वारा लिखित रामग्राम स्तूप सम्बन्धी लेख और रामग्राम स्तुप का परिचय का प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण रहा।
रामग्राम नगरपालिका के मेयर धनपत यादव के १८ महिना के कार्यकाल में प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ने बुद्ध जयन्ती २०८० और मंसिर २६ गते को रामग्राम स्तूप के समग्र विकास के लिए संबोधन करने अवसर प्राप्त हआ।

यह भी पढें   राष्ट्रीय सुनतन्त्र पार्टी से जनता की अपेक्षा ? : कैलाश महतो 


सभा को संबोधित करते हूए प्रधानमन्त्री दाहाल ने कहा की भगवान गौतमबुद्ध से सम्बन्धित लुम्बिनी, तिलौराकोट और रामग्राम स्तुप (अष्टधातु) को ‘विश्वशान्ति नगर’ के रुप में विकास के लिए स्थानिय, प्रदेश, नेपाल सरकार और अन्तर्राष्ट्रिय समुदाय का सहभागिता आवश्यक है।
संस्कृति, पर्यटन तथा नागरीक उड्डयन मंत्री सुदन किरांती ने कहा की धार्मिक स्थलों संरक्षण, संवर्द्धन प्रचार प्रसार में स्थानिय महानुभावों को महत्त्वपूर्ण भूमिका रहता है।
मेयर धनपत यादव ने कहा की रामग्राम स्तुप और कोलिय गणराज्य पण्डितपुर का त्वरित रुप से समग्र विकास के लिए लुम्बिनी प्रदेश सरकार और नेपाल सरकार बजट(योजना) में संवोधन करना होग।
भारत सरकार के सत्ताधारी दल भारतिय जनता पार्टी के सांसद राम माधव ने कहा की नेपाल और भारत दोनो देशों के सभ्यता, संस्कृति , धार्मिक स्थल और जीवन शैली एक है।
इस मौके पर पतंजलि ट्रष्ट के उत्तराधिकारी बालकृष्ण आचार्य , लुम्बिनी विकास कोष के उपाध्यक्ष ल्हारक्याल लामा,लुम्बिनी विकास कोष सदस्य सानुराजा शाक्य , दि प्रोमिश लैण्ड के अध्यक्ष निकेश अधिकारी, प्रदेश सभा सदस्य बैजनाथ जयसवाल,देवकरन कलवार जिला समन्वय समिति के प्रमुख भगौती यादव, गांव पालिका/ नगरपालिका के प्रमुख,उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रहरी, उपाध्यक्ष द्वय राजेश गुप्त और गिरीराज पाण्डे लगायत विशिष्ट महानुभावों का गरिमामय उपस्थिति रहा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed