Tue. Sep 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाँच सशस्त्र समुह के साथ वार्ता सम्पन्न

 

sasatraकैलास दास,जनकपुर, साउन २६ । संविधान से बाहर रहे सशस्त्र समुह तथा राजनीतिक दलो के साथ वार्ता करने के लिए गठित ‘सवैधानिक, राजनीतिक सम्वाद और सहमति समिति’ के प्रारम्भिक वार्ता उपसमिति ने मध्य तथा पुर्वी तराई में क्रियाशील पाँच भुमिगत सशस्त्र समुह के साथ सहमति किया है ।

रविवार और सोमबार को हुयी वार्ता में सशस्त्र समुह में अखिल तराई मुक्ति मोर्चा (अजित सिंह समुह), जनतान्त्रिक तराई मुक्ति मोर्चा (पुथ्वी समुह), मधेशी भाईरस किलर्स, संयुक्त जनतान्त्रिक तराई मुक्ति मोर्चा और मधेश राष्ट्र जनतान्त्रिक पार्टी क्रान्तिकारी के साथ अलग अलग वार्ता कर के विभिन्न विषयों पर सहमति किया है ।

यह भी पढें   ‘हे भगवान, मेरा सिंदूर न मिटे’ रोती-बिलखती गर्भवती इदिरा की पुकार

जनकपुर में कडा सुरक्षा के बीच हुइ वार्ता में राष्ट्रिय स्वतन्त्रता, अखण्डता के प्रति पूर्ण प्रतिबद्ध रहकर शान्तिपूर्ण राजनीतिक गतिविधि किया जाय, सशस्त्र समुह व्दारा उठाया गया मागों को  उपसमिति मूल समिति मे रख कर संविधानसभा में छलफल किया जाय, सशस्त्र समुह के साथ रहा हातहतियार का विवरण ७ दिन मेंं उपसमिति को उपलब्ध कराया जाए, सशस्त्र समुह के कार्यकर्ताओं के उपर लगाये गये आरोप  खारिज कर रिहाई के लिए आवश्यक पहल किया जाय सहमति हुयी है ।

यह भी पढें   अग्रगामी मोर्चा का गांव-वार्ड तक संगठन विस्तार, सर्लाही बैठक में बनी रणनीति

उसी प्रकार आनेवाले समय में  वार्ता की मिति दोनो पक्ष के सहमति से निर्णय किया जाए, विगत की सहमति सम्झौता कार्यान्वयन करने के लिए उपसमिति आवश्यक प्रयास करने की सहमति हुइ है । यह वार्ता में सहभागि समिति के सचिव एवं संविधानसभा के प्रवक्ता  मुकुन्द शर्मा ने जानकारी दी है । वार्ता में उपसमिति की ओर से समिति के संयोजक आनन्द प्रसाद ढुङ्गाना नेतृत्व किये थे तो सशस्त्र समुह के तरफ से मधेश राष्ट्र जनतान्त्रिक पार्टी क्रान्तिकारी के रणवीर सिंह उपनाम रामबाबु यादव, अखिल तराई मुक्ति मोर्चा (अजित सिंह समुह) का संयोजक अजय यादव, जनतान्त्रिक तराई मुक्ति मोर्चा (पुथ्वी समुह) के संयोजक महराज यादव, मधेशी भाईरस किलर्स का संयोजक अजय प्रकाश यादव, संयुक्त जनतान्त्रिक तराई मुक्ति मोर्चा का संजय कुमार गुप्ता ने नेतृत्व किया था ।

यह भी पढें   अग्रगामी मोर्चा का गांव-वार्ड तक संगठन विस्तार, सर्लाही बैठक में बनी रणनीति

वार्ता होने से पहले उपसमिति के सशस्त्र समुहो ने विभिन्न मांग सहित ज्ञापनपत्र दिया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com