Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माँ अन्नपूर्णा रक्तरक्षक के तत्वाधान में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन,

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । मधुबनी जिले के जयनगर के किसान भवन में माँ अन्नपूर्णा रक्त रक्षक, जयनगर के तत्वावधान में एकदिवसीय रक्तदान शिविर समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 30 रक्तविरों ने दूसरों की जान बचाने के लिए रक्तदान किया।

सर्वप्रथम वैदिक विधि-विधान से मंत्रोच्चारण के बीच आगत अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन जदयू के युवा जिला अध्यक्ष हीरा मांझी,डॉ. रत्नेश्वर प्रसाद,शुक्ला ब्लड बैंक दरभंगा के डायरेक्टर मुकेश सिंह,डॉ. घोष,
माँ अन्नपूर्णा रक्तरक्षक के अध्यक्ष ई. रोहन रंजन सिंह, माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति के संरक्षक प्रवीर महासेठ, उपेंद्र नायक,मुख्य संयोजक अमित कुमार ने दीप प्रजवल्लन कर किया।
आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा जिलाध्यक्ष हीरा मांझी ने कहा कि माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति, जयनगर के द्वारा विभिन्न समाजिक क्षेत्रों में कई उल्लेखनीय एवं प्रशशनीय कार्य किए हैं। इस संस्था के द्वारा जो भी कार्य किया जा रहा है, वह सराहनीय प्रयास है। बीते एक साल में रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय भूमिका अदा कर लोगों की जिंदगी बचाने का नेक और पुनीत कार्य किया है।
वहीं, मौके पर वक्ताओं ने एक सुर में बताया की माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति की कीर्ति मधुबनी जिले में ही नहीं देश कर हर कोने में फ़ैल चुकी है। अब तो देश ही नहीं विदेशों में भी इस संस्था के फॉलोअर मौजूद हैं, जो इस संस्था से जुड़ चुके है। इसलिए जो लोग समाज सेवा में अपना मूल्यवान समय दे रहें हैं, उन लोगों को तन,मन और धन से सहयोग देकर समाज के अच्छे कार्यो को आगे बढ़ाएं।
इस मौके पर संस्था के मुख्य संयोजक अमित कुमार राउत ने बताया की पिछले लगभग दो वर्षो से जयनगर के अलावा बिहार मे कहीं के भी मरीजों को जरूरत पड़ने पर रक्त मुहैया करवाया जाता है। अभी तक 550 से ज्यादा जिंदगीयों को बचाया जा चूका है। इसके अलावा इनके मुख्य संस्था माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति के द्वारा विभिन्न समयों पर कई सामाजिक कार्य करती रहती है। भूखे लोगों को पिछले रेलवे स्टेशन एवं पुराना नगर पंचायत परिसर में लगभग तीन वर्षो से रोज लंगर लगा कर माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन के द्वारा भर पेट गर्म एवं पौष्टीक खाना खिलाना, बाढ़ के समय राहत कार्य कर लोगों के बीच राहत सामग्रियों का वितरण, तो ठंड में गर्म कपड़े, शॉल, कम्बल का वितरण, तो कभी निःशुल्क मेडिकल कैम्प लगा कर निःशुल्क परामर्श के साथ दवा वितरण, तो निःशुल्क बीपी एवं ब्लड सुगर जांच शिविर, तो कभी चिन्हित कर नगद मदद करना तो कभी अन्यान्य।
इस मौके पर संस्था के मुख्य संयोजक अमित कुमार राउत,संरक्षक डॉ. सुनील कुमार राउत,प्रवीर महासेठ,उपेंद्र नायक,राजेश गुप्ता,गणेश कांस्यकार,अध्यक्ष रोहन रंजन सिंह,सुमित राउत,पप्पू पूर्वे,लक्ष्मण यादव,विवेक सूरी,मिथिलेश साह,नवीन कुमार,राहुल सूरी,अरुण कुमार,बिट्टू यादव, हर्ष कुमार समेत अन्य कई सदस्य मौजूद थे।
वहीं, इस रक्तदान शिविर को शुक्ला ब्लड बैंक, दरभंगा के सहयोग से किया गया।
इस उक्त कार्यक्रम ब्लड बैंक चीफ मुकेश कुमार सिंह एवं उनकी टीम द्वारा संचालित किया गया।
इस रक्तदान शिविर में महिलाओं ने भी खासा उत्साह दिखाते हुए रक्तदान किया, एवं कई महिलाओं ने रक्तदान भी किया। इस मौके पर कुल 30 लोगों ने अपना रक्तदान किया।
बता दें कि जो भी लोग रक्तदान किये, उन सभी को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर प्रोत्साहित किया गया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com