Tue. Jun 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्कूल बस की ठोकर से एक मरे 6गंभीर घायल

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । स्कूल बस की ठोकर से एक व्यक्ति की मृत्यु घटना स्थल पर ही हो गयी है।वही 6लोग घायल भी हुए हैं। सभी घायलों की चिकित्सा प्रादेशिक अस्पताल जनकपुरधाम में चल रही है। घटना करीब दस बजे जनकपुरधाम उप महानगरपालिका बार्ड 23बिन्धि में घटी है। धनुषा पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बस ऐंजल स्कूल की है।विन्धी निवासी 55बर्षीय राखी देवी यादव की मृत्यु घटना स्थल पर ही हो गयी है। पशुपति देवी, अम्बिका झा, ममता देवी यादव सहित 5गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बार्ड 23के बार्डाध्यक्ष राघवेन्द्र साह ने इस घटना पर गहरी चिंता जताई है । मृत्यु की आत्मा की शांति तथा गंभीर घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना ईश्वर से की हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *