Sat. Oct 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हम एकदम खुलकर, दिल खोलकर, कल विश्वास का मत देंगे – ओली

 

 

काठमांडू, फागुन २९ –
सत्तारूढ़ नेकपा (एमाले) के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने कहा कि वो प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ’प्रचण्ड’ को विश्वास का मत देंगे । नया बानेश्वर स्थित संघीय संसद भवन के ल्होत्से हॉल में मंगलवार हुए संसदीय दल की बैठक में बोलते हुए संसदीय दल नेता समेत रहे ओली ने सांसदों से आग्रह करते हुए कहा कि दिल खोलकर बुधवार को प्रधानमन्त्री को विश्वास का मत दें ।
प्रधानमन्त्री दाहाल प्रतिनिधि सभा के बुधबार की बैठक में विश्वास का मत लेने की तैयारी में हैं । अध्यक्ष ओली ने कहा कि ‘हम एकदम खुलकर, दिल खोलकर, कल विश्वास का मत देंगे । ‘विश्वास के मत में हम प्रतिनिधि सभा के सभी सदस्य उपस्थित होंगे । प्रधानमन्त्री प्रचण्ड पर इस प्रतिनिधि सभा के सभी सदस्यों को विश्वास है । सभी उनके पक्ष में मतदान करेंगे ।
आगे उन्होंने कहा कि ‘अभी जो यह परिवर्तन हुआ है यह सकारात्मक है और इसे आगे बढ़ाना चाहिए । अगर यह असफल होती है तो ये देश की बहुत बड़ी क्षति होगी । उन्होंने सबों से आग्रह किया कि सभी उत्साह के साथ निश्ंिचत होकर मतदान करें ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com