Fri. Jul 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश प्रदेश में सुविधा संपन्न अस्पताल की होगी स्थापना : उपेन्द्र यादव

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । मधेश प्रदेश में सुविधा संपन्न अस्पताल की स्थापना की जाएगी। प्रादेशिक अस्पताल सहित सभी जिला अस्पताल तथा हेल्थ पोस्ट को सुविधा संपन्न वनाया जाएगा। उपरोक्त बातें। रविवार की शामअवध मिथिला फाउंडेशन तथा इण्डो-नेपाल डाक्टर्स फोरम द्वारा संयुक्त रूप से जलेश्वर के अग्रवाल पार्टी पैलेस मेंआयोजित किया गया होली मिलन समारोह में प्रमुख अतिथि पद से बोलते हुए उप प्रधानमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री उपेन्द्र यादव ने कहीं। उन्होंने कहा कि मधेश प्रदेश में जन घनत्व अधिक है इस अनुपात में स्वास्थ्य सेवा बेहतरीन नहीं है। इसलिए अस्पताल में डाक्टर तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मियो की संख्या बढ़ाया जाएगा।आगे स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इण्डो -नेपाल डॉक्टर्स फोरम द्वारा एम्स स्थापना के लिए पहल की जा रही है।एम्स स्थापना के लिए मैं शुरू से ही प्रत्यनशील हूं स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी मूझे मिला है। अव और दायित्व बढ गया है। उन्होंने अवध मिथिला फाउंडेशन तथा इण्डो-नेपाल डाक्टर्स फोरम के द्वारा सामाजिक क्षेत्र में किए गए कार्य की सराहना की। डॉ.पी.के.ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न होली मिलन समारोह में मधेश प्रदेश के पूर्व गवर्नर हरि शंकर मिश्र, खेलकूद तथा समाज कल्याण मंत्री सुरीता साह, मधेश प्रदेश के अर्थ मंत्री संजय कुमार यादव, पूर्व संघीय कृषि राज्य मंत्री हरि नारायण यादव, जलेश्वर के मेयर हरि नारायण यादव, पूर्व स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ.सुरेन्द्र यादव, जलेश्वर के मेयर सुरेश कुमार साह, पिपरा के मेयर राम जानकी यादव, इण्डो-नेपाल डाक्टर्स फोरम के सचिव डॉ.रामदेवचौधरी, कोषाध्यक्ष डॉ.रवि पांडेय, डॉ.मीसा महासेठ, राजेन्द्र साह, संजू कुमारी यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com