Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पिछड़ा वर्ग नेपाल का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । पिछड़ा वर्ग (OBC) नेपाल का दो दिवसीय प्रशिक्षण जनकपुरधाम के मुजेलिया स्थिति रमन टावर के सभाकक्ष में शनिवार कोसंपन्न हो गयी। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रमुख अतिथि जनता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा उप प्रधानमंत्री एवं स्वास्थ्य जनसंख्या मंत्री उपेन्द्र यादव थे।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नेपाल की कुल आबादी में 50प्रतिशत आबादी पिछड़ा वर्ग का हैं लेकिन यह वर्ग आर्थिक और सामाजिक रूप से काफी पीछे है। मधेश आन्दोलन में पिछड़ा समाज ने अहम भूमिका का निर्वाह किया है। जनता समाजवादी पार्टी ही पिछड़ा वर्ग नेपाल को अधिकार के लिए संघर्ष कर रहा है। भरत प्रसाद महतो की अध्यक्षता में संपन्न इस दो दिवसीय प्रशिक्षण में मेची से महाकाली तक दो से अधिक पिछड़ा वर्ग नेपाल के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं ने उपेन्द्र यादव के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किए। भरत प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न दो दिवसीय प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र में मनाई महतो को विद्याभूषण, शंकर शर्मा को पिछड़ा वर्ग सेनानी, उदय कुमार यादव को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मधेश प्रदेश के खेल कूद तथा समाज कल्याण मंत्री सुरीता साह, पूर्व मंत्री ज्ञानेन्द्र कुमार यादव, मुख्य महाधिवक्ता वीरेंद्र ठाकुर, जसपा के मधेश प्रदेश अध्यक्ष वाले किशोर यादव,जीतेन्द्र यादव, बलराम महतो, उर्मिला साह, अंबू प्रसाद साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *